अगर आप EV गाड़ियों के शौकिन हैं और खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। दरअसल, कई ऑटो कंपनियां जिसमें Tata, Kia, MG जैसे ब्रांड शामिल हैं, अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। बता दें कि जुलाई 2025 में भारत में EV कारों की बिक्री में 93% की रिकॉर्डतोड़ बढ़त दर्ज की गई है। इसके बावजूद, ऑटो कंपनियों का मकसद इन ऑफर्स के जरिए बिक्री को और तेजी से बढ़ाना है।
Tata EVs पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
Tata Motors इस वक्त अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार डील्स लेकर आई है। Tiago EV, Punch EV, Nexon EV और Curve EV पर ग्राहकों को 40,000 से 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। वहीं, नई Harrier EV के लिए कंपनी फिलहाल सिर्फ लॉयल्टी बोनस दे रही है। Tiago EV जैसे मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई ऑफर्स मिल रहे हैं। ये स्कीमें खास तौर पर उन खरीदारों के लिए बढ़िया मौका हैं, जो किफायती दाम में एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं।
Citroen eC3 पर मिल रहा है 1.25 लाख रुपये का छूट
Citroen eC3 एक कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है। जिसपर कंपनी 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर इसके सभी वेरिएंट्स पर लागू है। eC3 को 12.90 लाख से 13.53 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बेचा जा रहा है।
Mahindra XUV400 पर 3 लाख रुपये रुपये तक का डिस्काउंट
Mahindra भी अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV XUV400 पर 3 लाख रुपये तक की छूट दे रहा है। यह डिस्काउंट MY2024 स्टॉक पर मिल रहा है। XUV400 की एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होकर 17.69 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV दो वेरिएंट्स EC Pro और EL Pro में उपलब्ध है, जो दमदार परफॉर्मेंस और लंगबी रेंज के लिए जानी जाती है।
Kia EV6 Facelift पर 10 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
Kia ने मार्च 2025 में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV EV6 Facelift को 65.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब कंपनी इस शानदार EV पर 10 लाख रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। खास बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ पुराने स्टॉक पर ही नहीं बल्कि नए फेसलिफ्ट मॉडल पर भी लागू है। इस पैकेज में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं, जिससे EV6 अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है।