Tata Motors Sales April 2026: टाटा मोटर्स ने मचाया धमाल! अप्रैल 2026 में दर्जी की 31% की जोरदार ग्रोथ, EV सेगमेंट ने बढ़ाया दबदबा

Tata Motors Sales April 2026: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के लिए अप्रैल 2026 का महीना अच्छा रहा। कंपनी ने इस महीने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलाकर कुल 59,701 गाड़ियां बेचीं। पिछले साल अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 45,532 यूनिट था।

अपडेटेड May 01, 2026 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
टाटा मोटर्स ने मचाया धमाल! अप्रैल 2026 में दर्जी की 31% की जोरदार ग्रोथ

Tata Motors Sales April 2026: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के लिए अप्रैल 2026 का महीना अच्छा रहा। कंपनी ने इस महीने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलाकर कुल 59,701 गाड़ियां बेचीं। पिछले साल अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 45,532 यूनिट था। यानी इस बार बिक्री में करीब 31.1% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस पूरे प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान भारत के घरेलू बाजार का रहा। यहां बिक्री बढ़कर 59,000 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल 45,199 यूनिट थी। इसमें लगभग 30.5% की बढ़त दर्ज की गई है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के इंटरनेशनल बिजनेस (IB) की बिक्री, हालांकि आकार में छोटी रही, लेकिन इसमें तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। अप्रैल 2026 में कंपनी ने 701 गाड़ियां बेचीं, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 333 यूनिट था।

इस तरह निर्यात बिक्री में करीब 110.5% की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है, जो यह दिखाती है कि कंपनी की गाड़ियों की पकड़ अब विदेशी बाजारों में भी तेजी से मजबूत हो रही है।


EV सेगमेंट में दिखी मजबूत बढ़त

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार को मिलाकर कंपनी ने 9,150 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5,318 यूनिट था।

इस तरह EV बिक्री में करीब 72.1% की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। यह दिखाता है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को लोग तेजी से अपना रहे हैं और कंपनी की पकड़ EV सेगमेंट में लगातार मजबूत हो रही है।

बता दें कि टाटा के EV पोर्टफोलियो में Harrier.ev, Curvv.ev, Punch.ev, Nexon.ev, Tiago.ev और Tigor.ev शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी आने वाले महीनों में भारत में Tata Sierra के इलेक्ट्रिक अवतार को लॉन्च करके अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें: Toyota Kirloskar Motor Sales April 2026: टोयोटा की धमाकेदार बिक्री! अप्रैल 2026 में दर्ज की 17% की ग्रोथ, जानें पूरा आंकड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।