Tata Safari Petrol Launch: Tata Safari का Petrol वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत ₹13.29 लाख से शुरू

Tata Safari Petrol Launch: Tata Motors ने पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ Tata Safari लॉन्च की है, जिसकी कीमत 13.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से शुरू होती है। अभी तक डीजल इंजन के साथ आने वाली यह फ्लैगशिप थ्री-रो SUV अब और भी किफायती हो गई है।

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Safari का Petrol वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत ₹13.29 लाख से शुरू

Tata Safari Petrol Launch: Tata Motors ने पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ Tata Safari लॉन्च की है, जिसकी कीमत 13.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से शुरू होती है। अभी तक डीजल इंजन के साथ आने वाली यह फ्लैगशिप थ्री-रो SUV अब और भी किफायती हो गई है। ऐसे में जो ग्राहक पावर, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी का दमदार एक्सपीरियंस चाहते हैं उनके लिए ये SUV बेस्ट है।

यहां सभी वेरिएंट की प्राइस लिस्ट दी गई है

वेरिएंट मैनुअल (MT) ऑटोमैटिक (AT) #DARK मैनुअल #DARK ऑटोमैटिक
Smart ₹13,29,000 — — —
Pure X ₹16,49,190 ₹17,91,090 ₹17,01,190 ₹18,52,590
Adventure X+ ₹17,75,090 ₹19,35,990 ₹18,27,190 ₹19,88,090
Accomplished X ₹20,84,290 ₹22,49,890 ₹21,36,290 ₹23,01,890
Accomplished X+ ₹22,73,490 ₹24,15,390 ₹23,06,590 ₹24,48,490
Accomplished X+ (6 सीट) ₹22,82,990 ₹24,24,890 ₹23,16,090 ₹24,57,990
Accomplished Ultra ₹23,33,490 ₹24,75,390 — —
Accomplished Ultra (6 सीट) ₹23,42,990 ₹24,84,890 — —
Accomplished Ultra Red #DARK ₹23,68,490 ₹25,10,390 — —
Accomplished Ultra Red  #DARK (6 सीट) ₹23,77,990 ₹25,19,890 — —

Safari सालों से भारत की सबसे भरोसेमंद फैमिली SUV में से एक रही है, जो अपनी मजबूत रोड प्रेजेंस और आरामदायक लंबी ड्राइव के लिए जानी जाती है। नए 1.5 लीटर HYPERION Turbo-GDi पेट्रोल इंजन की शुरुआत के साथ, Tata Motors का लक्ष्य शहरी यात्रियों, युवाओं और टेक्नोलॉजी-प्रेमी ग्राहकों सहित अधिक खरीददारों को आकर्षित करना है।


नया पेट्रोल इंजन

नई Safari की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस पेट्रोल इंजन है। 1.5 लीटर का HYPERION Turbo-GDi इंजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके बनाया गया है। इसका मतलब है कि इंजन अलग-अलग ड्राइविंग पस्थितियों के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकता है, जिससे शहर में स्मूद एक्सेलेरेशन और हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस मिलता है।

Tata Motors का कहना है कि यह इंजन बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है, जिससे Safari अपने सेगमेंट की सबसे इंधन-कुशल पेट्रोल SUVs में से एक बन जाती है। इंजन को शोर और वाइब्रेशन कम करने के लिए ट्यून किया गया है, जिससे केबिन काफी शांत रहता है।

प्रीमियम फीचर्स

नई Safari Petrol प्रीमियम फीचर्स से लैस है जो लग्जरी कारों से प्रेरित हैं, जैसे:

  • Samsung NeoQLED से चलने वाला बड़ा 36.9 सेमी सिनेमाई टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
  • थिएटर जैसे ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Dolby Atmos साउंड सिस्टम
  • इनबिल्ट डुअल डैश कैम और DVR के साथ Vision-X E-IRVM
  • ऑटो रिवर्स डिप के साथ VisionSync मेमोरी ORVMs
  • बारिश और धूल में बेहतर विजिबिलिटी के लिए ClearView डुअल कैमरा वॉशर

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी हमेशा से Tata Motors की सबसे बड़ी खूबियों में से एक रही है और नई Safari Petrol इस परंपरा को आगे बढ़ाती है। SUV के सभी वेरिएंट को Bharat NCAP 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है।

यह भी पढ़ें: Tata Punch Facelift के लॉन्च से पहले वेरिएंट आए सामने, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।