Tata Sierra: टाटा की गाड़ियां अक्सर मजबूती के लिए जानी जाती हैं, और इसी वजह से यह लोगों की पहली पसंद भी बनी हुई है। ऐसे में टाटा मोटर्स ग्राहकों के लिए आने वाले समय में कई नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कैलेंडर ईयर 2030 के अंत तक सात नई गाडियों को मार्केट में लाया जाएगा। इनमें से एक Tata Sierra (सिएरा) है, जिसे 2025 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इस कार को एक डीलर्स मीट इवेंट में भी पेश किया था। आइए आपको इस कार के बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं।
Tata Sierra की टेस्टिंग शुरू
टाटा मोटर्स की सिएरा कंपनी की सबसे आइकोनिक और पॉपुलर कारों में से एक रही है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस कार को पहली बार 2025 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था और अब इसके रोड टेस्टिंग की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि टाटा सिएरा को 2025 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी ने डीलरशिप इवेंट में सिएरा को दिखाया
हाल ही में टाटा मोटर्स ने सिएरा SUV को एक बार फिर शोकेस किया है, लेकिन इस बार यह कोई पब्लिक इवेंट नहीं था, बल्कि एक एक्सक्लूसिव प्राइवेट इवेंट था, जिसमें देशभर के चुनिंदा टॉप डीलर्स को आमंत्रित किया गया था। इस खास मीटिंग के दौरान कंपनी ने अपने आने वाले प्लान्स को लेकर भी जानकारी दी। टाटा मोटर्स ने बताया कि वह 2030 के अंत तक कुल सात नए मॉडल्स भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है, जिनमें सिएरा एक अहम मॉडल हो सकता है।
नई सिएरा में एक बड़ा ग्लास एरिया और बॉक्स सिल्हुट दिया गया है, जो पुरानी सिएरा की याद दिलाता है। इसे 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था। वहीं, नई सिएरा का लुक लोगों को काफी पसंद भी आया था। इसके रैप-अराउंड रियर विंडो को शानदार टच देने के साथ ही अलग डिजाइन भी दिया गया है, जो भारतीय बाजार में आने वाली किसी भी कार में देखने के लिए नहीं मिलता ह। सिएरा का इंटीरियर कई बेहतरीन औ प्रीमियम फीचर्स से लैस रहने वाला है। इसमें थ्री सेटअप देखने को मिलेगा, जिसकी कुछ फोटोज हाल ही में वायरल हुई है।
सिएरा में 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, या फिर Harrier वाला 2.0-लीटर मल्टीजेट इंजन भी दिया जा सकता है। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को दो बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जा सकता है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में क्वाड व्हील ड्राइव पेश किया है, जो नई Harrier EV में देखने को मिला है। यह फीचर सिएरा में भी देखने के लिए मिल सकता है। इसमें चार-स्पोक डिजाइन वाले स्टीयरिंग मिल सकते है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो टाटा सिएरा में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिससे यह SUV न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि सेफ भी साबित होगी।