Tesla भारत में लॉन्च करने जा रही अपनी नई 6 सीटर SUV Model Y L, जानें कीमत और फीचर

Tesla Model Y L: भारत में यह टेस्ला का पहला नया प्रोडक्ट होगा। कंपनी ने जुलाई 2025 में भारत में स्टैंडर्ड 5-सीटर Model Y बेचना शुरू किया था। नया Model Y L तीन रो वाली सीटिंग के साथ आ रहा है, जिससे बड़ी फैमली को ज्यादा जगह मिलेगी

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 6:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tesla भारत में लॉन्च करने जा रही अपनी नई 6 सीटर SUV Model Y L, जानें कीमत और फीचर

टेस्ला कंपनी भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV Model Y का नया और बड़ा वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह नया मॉडल अगले हफ्ते तक भारत में लॉन्च हो सकता है। नए मॉडल का नाम Model Y L है। इसमें 6 सीटें हैं और यह लंबा व्हीलबेस (लंबा चेसिस) वाला है। यह वर्जन पिछले साल चीन में पहली बार लॉन्च हुआ था।

भारत में यह टेस्ला का पहला नया प्रोडक्ट होगा। कंपनी ने जुलाई 2025 में भारत में स्टैंडर्ड 5-सीटर Model Y बेचना शुरू किया था। नया Model Y L तीन रो वाली सीटिंग के साथ आ रहा है, जिससे बड़ी फैमली को ज्यादा जगह मिलेगी। यह नई कार चीन के शंघाई गीगाफैक्ट्री से भारत भेजी जाएगी। फिलहाल यही फैक्ट्री इस मॉडल को बना रही है।

क्यों ला रही है टेस्ला यह नया मॉडल?


टेस्ला भारत में अच्छी बिक्री नहीं कर पा रही है। साल 2025 में पूरे देश में कंपनी ने सिर्फ 227 कारें ही बेचीं। मांग कम होने की वजह से कंपनी को अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट (2 लाख रुपए तक) देना पड़ा।

भारत में इंपोर्टेट कारों पर 70% से 110% तक भारी टैक्स लगता है, जिससे टेस्ला की कारें महंगी पड़ रही हैं।

नया Model Y L लाना कंपनी की कोशिश है कि बिना पूरी नई कार लॉन्च किए अपने प्रोडक्ट को तरोताजा किया जाए और भारत में बिक्री बढ़ाई जाए।

Model Y L की कीमत

चीन में इस कार की कीमत लगभग 49,679 डॉलर (करीब 42 लाख रुपए) से शुरू होती है।

टेस्ला ने कहा है कि यह मॉडल सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगा। इसे पहले ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लाने की पुष्टि हो चुकी है। अब भारत भी इसमें शामिल हो सकता है।

दुनिया भर में टेस्ला की बिक्री पिछले दो साल से घटी है। 2025 में कंपनी ने अपना नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार बनाने का तमगा चीन की BYD कंपनी को गंवा दिया था।

Renault भारत में लॉन्च करेगी 7 नई कारें, मिलेगा अंडरबॉडी CNG फीचर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।