क्रूज कंट्रोल के साथ आएगी नई Hero Glamour 125, LED इंडीकेटर्स सहित मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर, जानें पूरी डिटेल

हीरो मोटोकॉर्प अपनी नई नेक्स्ट-जेनरेशन Hero Glamour 125 की टेस्टिंग में जुटा हुआ है। खास बात यह है कि कम्यूटर बाइक्स में आमतौर पर एडवांस्ड फीचर्स कम ही मिलते हैं, लेकिन हीरो इस बार अपनी नई बाइक में क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर को शामिल करने वाली है।

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 4:47 PM
क्रूज कंट्रोल के साथ आएगी नई Hero Glamour 125

2026 Hero Glamour 125 : हीरो मोटोकॉर्प अपनी नई नेक्स्ट-जेनरेशन Hero Glamour 125 की टेस्टिंग में जुटा हुआ है। खास बात यह है कि कम्यूटर बाइक्स में आमतौर पर एडवांस्ड फीचर्स कम ही मिलते हैं, लेकिन हीरो इस बार कुछ अलग करने की तैयारी में है। कंपनी इस नई बाइक में क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर को शामिल करने वाली है, जो अब तक कंपनी की फ्लैगशिप Mavrick 440 में भी उपलब्ध नहीं है। अब आइए हम आपको इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

महंगी बाइक में नही मिलता ये फीचर

हीरो ग्लैमर में क्रूज कंट्रोल मिलने की खबर से भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि यह हीरो की पहली बाइक होगी, जिसमें यह फीचर दिया जा रहा है, और वह भी एक कम्यूटर बाइक में। हाल ही में सामने आए स्पाई शॉट्स में जो बाइक नजर आई है, वह दिखने में Hero Glamour जैसी लगती है। हालांकि, सबसे अलग बात यह है कि टेस्ट म्यूल को सामान्य काले-सफेद रैप की जगह डक्ट टेप से कवर किया गया है, जो आमतौर पर प्रोटोटाइप्स में नहीं देखा जाता। वहीं, कंपनी ने क्रूज कंट्रोल के लिए बाइक में एक बटन भी दिया है, जो अब तक कंपनी की फ्लैगशिप Mavrick 440 में भी उपलब्ध नहीं है।


स्पेसिफिकेशन्स

  • एक रिपोर्ट्स के अनुसार, हीरो की नई ग्लैमर 125 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई ग्लैमर 125 में LED टर्न इंडीकेटर्स, फुली डिजिटल कलर LCD, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड स्विच गियर जैसे नए फीचर्स मिल सकते हैं। ये सभी फीचर्स उपयोगी हैं और राइडिंग के दौरान काफी काम आते हैं।
  • इसमें एक बजट कम्यूटर बाइक के सभी खासियतें मौजूद हैं, जैसे बेसिक ट्रिपल-ट्री सेटअप, कनवेंशनल RSU, टेलीस्कोपिक फोर्क्स, कम्यूटर-स्टाइल फुट पेग्स, साड़ी गार्ड, पूरी तरह से बंद चेन कवर, सिंगल-पीस सीट और एक फंक्शनल रियर ग्रैब रेल शामिल है। इसे डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है। मौजूदा ग्लैमर 125 में कई अपग्रेड हैं।

इंजन और पावर

नई हीरो ग्लैमर 125 के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें वही इंजन दिया जा सकता है जो फिलहाल Xtreme 125R को पावर देता है। बाइक में 124.7cc का इंजन मिलेगा, जो 11.4bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस होगा और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Honda SP 125 और TVS Raider से होगा। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इसे लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Hero की इस बाइक की 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी सेल, फुल टैंक में 750 KM देती है माइलेज, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।