Kia Seltos 2026: भारत में आज लॉन्च होगी नई Kia Seltos, इंटीरियर और डैशबोर्ड में मिलेगा मॉडर्न लुक

Kia Seltos 2026: Kia इंडिया आज भारतीय बाजार में अपनी पहली SUV, Seltos के नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दूसरी पीढ़ी के इस कार में डिजाइन, फीचर्स और केबिन में कई अपडेट किए गए हैं। बता दें कि अब तक, कंपनी इस SUV के छोटे-छोटे टीजर जारी कर रही थी।

अपडेटेड Dec 10, 2025 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement
भारत में आज लॉन्च होगी नई Kia Seltos, इंटीरियर और डैशबोर्ड में मिलेगा मॉडर्न लुक

Kia Seltos 2026: Kia इंडिया आज भारतीय बाजार में अपनी पहली SUV, Seltos के नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दूसरी पीढ़ी के इस कार में डिजाइन, फीचर्स और केबिन में कई अपडेट किए गए हैं। बता दें कि अब तक, कंपनी इस SUV के छोटे-छोटे टीजर जारी कर रही थी, जिनमें आने वाले मॉडल की झलक दिखाई गई थी। इसके अलावा, हमें कई स्पाई शॉट्स भी मिले हैं, जिनसे यह पता चला कि नई Seltos में क्या नया आने वाला है। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से कुछ ही घंटे पहले, आइए जानते हैं नई Kia Seltos से क्या उम्मीद की जा सकती है।

2026 Kia Seltos: स्टाइलिंग

Kia Seltos की नई पीढ़ी एक नए लुक के साथ पेश की जाएगी। ब्रांड के अंतरराष्ट्रीय मॉडलों की डिजाइन भाषा का उपयोग करते हुए, SUV में टाइगर फेस ग्रिल होगी, जो वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स से लैस होगी। इसके साथ ही, ब्रांड नए अलॉय व्हील्स और टेलगेट के लिए एक नया डिजाइन पेश करेगा, जिसमें नए टेल लैंप शामिल हैं। फ्रंट और रिय दोनों तरफ नए बंपर भी होंगे।


संभावना है कि कंपनी इसके साथ चिकने बॉडी पैनल और फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स भी पेश करेगी। हम एसयूवी में एक फ्लैट रूफलाइन, पैनोरमिक सनरूफ और शार्क फिन एंटीना की भी उम्मीद कर सकते हैं। वाहन की शोल्डर लाइन में भी नए विंडो डिजाइन के साथ एक अलग रूप देखने को मिल सकता है।

2026 Kia Seltos: इंटीरियर

दूसरी पीढ़ी की Kia Seltos नए केबिन डिजाइन के साथ आएगी। इसमें नए कलर और एलिमेंट्स के साथ डैशबोर्ड का नया लेआउट होगा, जो इसे एक नया लुक देगा। इसके साथ ही, SUV में ब्रांड के लोगो के साथ फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। इसके अलावा, इसमें सिंगल कर्व्ड डिस्प्ले वाला नया डुअल-स्क्रीन सेटअप होगा। कंपनी अलग-अलग फीचर्स के लिए फिजिकल कंट्रोल्स के साथ-साथ कुछ चीजों के लिए रोटरी कंट्रोल्स भी दे रही है। ये सभी एलिमेंट्स मिलकर केबिन को एक साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देते हैं।

2026 Kia Seltos: फीचर्स

इस अवतार में Seltos कई फीचर्स से लैस होगी। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेवल 2 ADAS सहित और भी कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

2026 Kia Seltos: पावरट्रेन

दूसरी पीढ़ी की Seltos में पहली पीढ़ी के मॉडल के समान इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प होने की उम्मीद है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ उपलब्ध होगी: 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड (TGDi) पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल। वर्तमान पीढ़ी में, ये इंजन क्रमशः 114 hp और 144 Nm, 158 hp और 253 Nm, और 115 hp और 250 Nm टार्क जनरेट करते हैं। अनुमान है कि इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध होंगे।

2026 Kia Seltos: किनसे होगा मुकाबला

लॉन्च होने के बाद, दूसरी पीढ़ी की Kia Seltos का मुकाबला Hyundai Creta, Tata Sierra, Maruti Suzuki Victoris, Honda Elevate, और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसे मॉडलों से होगा। वहीं, Renault Duster और Nissan Tekton जैसे कुछ प्रतिद्वंद्वी अभी भी बाजार में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 15 दिसंबर को 2026 MG Hector होगा लॉन्च, सोशल मीडिया पर जारी टीजर से मिली जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।