Toyota की नई SUV, Thar और Scorpio-N को देगी सीधी टक्कर, दमदार फीचर्स से होगी लैस

अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, Toyota जल्द ही एक नई स्टाइलिश और पारवरफुल SUV FJ Cruiser को लॉन्च करने जा रही है, जिसे लोग “Mini Fortuner” या “Baby Land Cruiser” भी कह रहे हैं।

अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
Toyota SUV FJ Cruiser भारत में 2027 में हो सकती है लॉन्च

अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, Toyota जल्द ही एक नई स्टाइलिश और पारवरफुल SUV FJ Cruiser को लॉन्च करने जा रही है, जिसे लोग “Mini Fortuner” या “Baby Land Cruiser” भी कह रहे हैं। इसका दमदार डिजाइन, ऑफ-रोड चलने की क्षमता और शानदार फीचर्स इसे खास बनाते हैं। माना जा रहा है कि यह सीधे तौर पर Mahindra Thar Roxx और Scorpio-N जैसी पॉपुलर SUVs को कड़ी टक्कर देगी। चलिए, इसके डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में जानते हैं।

कब होगी लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा FJ क्रूजर का प्रोडक्शन 2026 के आखिर तक थाईलैंड में शुरू हो सकता है, जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग 2027 के मिड में यानी जून के आसपास होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित मेक-इन-इंडिया प्लांट में किया जाएगा, जिससे इसकी लागत को कंट्रोल में रखा जा सकेगा और इसे एक अट्रैक्टिव प्राइस टैग के साथ पेश किया जा सकेगा।


कैसा है डिजाइन?

डिजाइन के मामले में FJ क्रूजर का लुक बेहद रफ-टफ और बॉक्सी होगा, जैसा कि 2023 में जारी एक टीजर इमेज से भी साफ नजर आया था। इसमें मॉडर्न LED हेडलैम्प्स और DRLs, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, चौड़े टायर और टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो इसे एक दमदार और क्लासिक SUV लुक देंगे। इसका 4WD सिस्टम इसे खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतरीन ड्राइविंग क्षमता देगा।

इंजन और पावरट्रेन

परफॉर्मेंस की बात करें तो भारत में आने वाले मॉडल में 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 161 bhp की पावर और 246 Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फुल-टाइम 4WD सिस्टम मिलेगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए टोयोटा इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी ला सकती है, जिससे बेहतर माइलेज और ज्यादा पर्यावरण-हितैषी ड्राइविंग का अनुभव मिलेगा।

कितनी होगी Toyota FJ Cruiser की कीमत?

टोयोटा FJ क्रूजर की एक्स-शोरूम कीमत भारत में 20 लाख से 27 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जिससे यह SUV सीधे तौर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो-N, टाटा सफारी, जीप कंपास और महिंद्रा थार RWD या रॉक्स जैसे मॉडलों को टक्कर दे सकती है। यह सेगमेंट में उन ग्राहकों के लिए एक मजबूत ऑप्शन है जो फॉर्च्यूनर जैसी स्टाइल और ऑफ-रोडिंग क्षमता को कम बजट में चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : Triumph Scrambler 400 X हुई महंगी, कीमत बढ़ने के बाद भी डिजाइन-फीचर्स में नहीं हुआ बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।