Volkswagen Tayron R-Line Vs Toyota Fortuner Vs Jeep Meridian: स्पेसिफिकेशन और कीमत में कौन है बेस्ट?

Volkswagen ने भारत में Tayron R-Line लॉन्च कर प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में प्रवेश किया है। 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह नई फ्लैगशिप मॉडल सात सीटों वाली SUV है, जिसमें परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी पर खास ध्यान दिया गया है।

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
Volkswagen Tayron R-Line Vs Toyota Fortuner Vs Jeep Meridian

Volkswagen Tayron R-Line Vs Toyota Fortuner Vs Jeep Meridian: Volkswagen ने भारत में Tayron R-Line लॉन्च कर प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में प्रवेश किया है। 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह नई फ्लैगशिप मॉडल सात सीटों वाली SUV है, जिसमें परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी पर खास ध्यान दिया गया है। ग्राहक Volkswagen के आधिकारिक डीलरों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 51,000 रुपये की टोकन राशि देकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

Volkswagen Tayron R-Line Vs Toyota Fortuner Vs Jeep Meridian: स्पेसिफिकेशन्स

Tayron R-Line का निर्माण स्थानीय स्तर पर किया गया है और यह MQB EVO आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिस पर Tiguan R-Line भी बनी है। इस SUV में 2.0 लीटर का TSI पेट्रोल इंजन लगा है जो 204 hp और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और Volkswagen के 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 7.3 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड 224 किमी/घंटा है, जो इसे अपने क्लास में सबसे स्पोर्टी विकल्पों में से एक बनाती है।


दूसरी ओर, Toyota Fortuner में खरीदारों को 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। डीजल वेरिएंट, जो अब 48-वोल्ट सिस्टम से लैस है, 201 hp और 500 Nm का टॉर्क pvjs’ करता है, और यह 2WD और 4WD दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है।

Jeep Meridian में 2.0-लीटर डीजल इंजन लगाया गया है, जो 170 hp और 350 Nm का टॉर्क देता है। खरीदार 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प चुन सकते हैं। लिमिटेड (O) और ओवरलैंड जैसे हाई ट्रिम्स के वेरिएंट में AWD सिस्टम भी दिया गया है, जो इसकी ऑफ-रोड क्षमता को बढ़ाता है।

Volkswagen Tayron R-Line Vs Toyota Fortuner Vs Jeep Meridian: कीमत

Volkswagen ने Tayron R-Line की कीमत 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में आती है। Toyota Fortuner की शुरुआती कीमत 34.16 लाख रुपये है और वेरिएंट और कॉन्फिगरेशन के आधार पर 49.59 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Jeep Meridian की शुरुआती कीमत 23.33 लाख रुपये है, जबकि लिमिटेड एडिशन ट्रैक एडिशन की कीमत 35.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें: Tata Punch EV Facelift भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹6.49 लाख, जानें डिजाइन, फीचर्स की पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।