Hero Glamour X VS Honda CB125 Hornet:
हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारत में Hero Glamour X 125 लॉन्च की है, जो देश की सबसे किफायती क्रूज कंट्रोल वाली बाइक मानी जा रही है। कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Honda CB125 Hornet से होगा, जो फीचर्स के मामले में दमदार पैकेज पेश करती है। यहां हम दोनों बाइक्स (Hero Glamour X बनाम Honda CB125 Hornet) की तुलना कर रहे हैं ताकि आप जान सकें कि इंजन, फीचर्स और कीमत के लिहाज से कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
Hero Glamour X का फीचर्स
Hero Glamour X अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस बाइक में से एक है। यह पहली 125cc बाइक है जिसमें क्रूज कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा, इसमें ईको, रोड और पावर ड्राइविंग मोड, LED लाइट्स, Type-C चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें 60+ फंक्शन्स जैसे टैर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट्स, गियर इंडिकेटर, फ्यूल एफिशिएंसी डेटा, रेंज टू एम्प्टी और ब्राइटनेस एडजस्टमेंट दिए गए हैं।
Hero Glamour का इंजन
इसमें 124.7cc एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर Sprint EBT इंजन दिया गया है। यह 11.4 bhp का पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 10 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया गया है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Hero Glamour X की कीमत
Hero Glamour X को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके ड्रम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपये, जबकि डिस्क वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है।
Honda CB125 Hornet का फीचर्स
Honda CB125 Hornet में 4.2-inch का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह होंडा रोडसिंक ऐप को भी सपोर्ट करता है, जिससे नेविगेशन, कॉल, SMS अलर्ट और म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा मिलती है। इसमें एक USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, इंजन स्टॉप स्विच, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और इंजन इन्हिबिटर के साथ एक साइड-स्टैंड इंडिकेटर भी दिया गया है।
Honda CB125 Hornet का इंजन
Honda CB125 Hornet में 123.94 cc का 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है, जो 11hp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Honda CB125 Hornet की कीमत
Honda CB125 Hornet को 1.12 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है।