Kia Clavis EV और Toyota Innova Hycross में कौन सी MPV है बेस्ट? जानें पूरी डिटेल

किआ ने हाल ही में भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एमपीवी Carens Clavis EV को लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, दूसरी तरफ Toyota Innova Hycross पहले से ही हाइब्रिड एमपीवी के रूप में जानी जाती है।

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 3:05 PM
Kia Clavis EV और Toyota Innova Hycross में कौन सी MPV है बेस्ट?

Kia Clavis EV vs Toyota Innova Hycross : किआ ने हाल ही में भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एमपीवी Carens Clavis EV को लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, दूसरी तरफ Toyota Innova Hycross पहले से ही हाइब्रिड एमपीवी के रूप में जानी जाती है। हालांकि, दोनों गाड़ियां अलग-अलग टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं। एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, जबकि दूसरी में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी कार किस फीचर में बेहतर है।

कौन सी कार साइज में ज्यादा बड़ी है?

  • साइज की बात करें तो Innova Hycross, Carens Clavis EV से बड़ी है। इनोवा की लंबाई 4755 मिमी है, जबिक Carens Clavis की लंबाई 4550 मिमी है। इनोवा न सिर्फ लंबी है बल्कि चौड़ी और ऊंची भी है।
  • व्हीलबेस की बात करें तो इनोवा का व्हीलबेस 2850 मिमी है, जबकि कैरेंस क्लैविस EV का 2780 मिमी है, जो इनोवा को बेहतर राइड क्वालिटी देता है।

ज्यादा पावर किस कार में है?

  • पावर के मामले में भी इनोवा थोड़ी आगे है। Carens Clavis EV दो बैटरी ऑप्शन 42kWh और 51.4kWh में आती है। इसका टॉप वेरिएंट 171bhp की ताकत देता है, जबकि बेस वेरिएंट 135hp तक का पावर जनरेट करता है।
  • वहीं, Innova Hycross अपने हाइब्रिड इंजन के साथ 184bhp की पावर जनरेट करती है। जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में थोड़ा आगे रखता है। इसके अलावा इनोवा पेट्रोल वर्जन में भी उपलब्ध है।


माइलेज और रेंज

  • माइलेज और रेंज में तो इनोवा ज्यादा उपयोगी है। इनोवा हाइब्रिड एक फुल टैंक में लगभग 1000 किमी तक चल सकती है। इसका माइलेज करीब 23.24 किमी/लीटर है, जिससे यह लंबी दूरी के लिए ज्यादा बेहतर है।
  • Carens Clavis EV की बड़ी बैटरी 490 किमी की रेंज देती है।

ज्यादा किफायती कार कौन सी है?

  • कीमत की तुलना करें तो कैरेंस क्लैविस EV ज्यादा किफायती है. इसकी कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये तक जाती है। इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 19.9 लाख से शुरू होकर 32.5 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि कैरेंस सस्ती है, लेकिन इसकी रेंज सीमित है, जिससे यह शहर के लिए ज्यादा सही है। इनोवा लंबी यात्रा, ज्यादा स्पेस और बेहतर पावर के साथ ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन लगती है.
  • टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में से, किआ कैरेंस क्लाविस ईवी सस्ती है।  इसकी कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 24.49 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 19.94 लाख रुपये से शुरू होती है और 32.5 लाख रुपये तक जाती है।

यही भी पढ़ें : Tata Nano: मार्केट में फिर से धूम मचाने आ रही है Tata Nano! सनरूफ, 40kmpl माइलेज के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।