ZELO Knight+ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, क्रूज कंट्रोल के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

अगर आप एक मिड रेंज में बाइक की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ZELO ELECTRIC ने अपना सबसे किफायती EV स्कूटर Knight+ को लॉन्च किया है। इसमें 1.8kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 100 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है।

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 4:50 PM
Story continues below Advertisement
ZELO Knight+ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च

ZELO Knight Plus electric scooter : अगर आप एक मिड रेंज में बाइक की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ZELO ELECTRIC ने अपना सबसे किफायती EV स्कूटर Knight+ को लॉन्च किया है। इसमें 1.8kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 100 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें को 1.5kW मोटर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। अब आइए डिटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में।

ZELO Knight+ के फीचर्स

  • इस स्कूटर में कई बेहतरीन और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें कुछ सेगमेंट-फर्स्ट भी शामिल हैं। यही वजह है कि यह मॉडल बाकी ऑप्शन्स से काफी अलग और बेहतर बनता है। इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, आरामदायक व स्थिर राइड के लिए क्रूज कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स, डिवाइसेज चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट और पोर्टेबल बैटरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • ZELO Knight+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 100 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसकी बैटरी को आप कहीं पर भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इसमें 1.5kW मोटर दिया गया है, जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक स्कूटर को 55 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक ले जाया जा सकता है।

 ZELO Knight+ में मिलेंगे 6 कलर ऑप्शन 


कंपनी ने ZELO Knight+ को 6 शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया है। जिनमें सफेद और काले रंग के सिंगल टोन वेरिएंट और नीले, लाल, पीले और ग्रे रंग के सफेद रंगों के साथ मैट फिनिश वाले डुअल टोन कॉम्बिनेशन शामिल हैं।

हाल के समय में ZELO के बाजार में 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर किया जाता है, जिसमें से कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Zoop, Knight और Zaeden है और एक RTO सेगमेंट में Zaeden+ को ऑफर किया जाता है।

कितनी है कीमत?

ZELO Knight+ के लिए प्री-बुकिंग ZELO इलेक्ट्रिक डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी 20 अगस्त 2025 से शुरू होगी। कंपनी ने इसे खास तौर पर भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो भारत में इसे 59,990 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है।

यह भी पढें : मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS M1-S का टीजर जारी, 4.3 kWh की बैटरी और बोल्ड लुक के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।