Budget 2025 expectations: CII ने की सरकार से पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग की

Union Budget 2025 expectations: आज वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में इंडस्ट्री ने मांग रखी कि देश में कंजम्प्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार फैसले ले। CII ने कंजम्प्शन डिमांड बढ़ाने के साथ ही लोअर और मिडल इनकम ग्रुप को राहत देने के लिए इनकम टैक्स घटाने पर विचार करने को कहा है

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2025 : FICCI ने भी वित्त मंत्री से निवेश और नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म पर फोकस जारी रखने की मांग की है

Budget 2025 : प्रमुख इंडस्ट्री बॉडी CII ने की सरकार से पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग की है। CII ने कंजम्प्शन डिमांड बढ़ाने के साथ ही लोअर और मिडल इनकम ग्रुप को राहत देने के लिए इनकम टैक्स घटाने पर विचार करने को कहा है। वित्तमंत्री के साथ आज प्रमुख इंडस्ट्री बॉडी की बैठक हुई है। ऐसे में हो सकता है बजट में आपको सस्ते पेट्रोल-डीजल के साथ इनकम टैक्स में कटौती का तोहफा मिल जाए। आज वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में इंडस्ट्री ने मांग रखी कि देश में कंजम्प्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नीचे दिए गए कदमों पर फैसले ले। ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इंडस्ट्री के साथ FM निर्मला सीतारमण की बैठक खत्म हो गई हैं।

FM से इंडस्ट्री की बजट डिमांड

आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि CII की सरकार से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग है। CII का कहना है कि पेट्रोल पर 21 फीसदी और डीजल पर 18 फीसदी सेंट्रल एक्साइज का हिस्सा आता है। कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी की कमी आई है। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की जरूरत है। CII ने यह भी कहा है कि लोअर, मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में राहत मिलनी चाहिए। 20 लाख तक सालाना आमदनी वालों का इनकम टैक्स घटाया जाना चाहिए। साथ ही MGNREGA और PM किसान सम्मान योजना में राशि बढ़ाई जानी चाहिए। CII का कहना है कि बजट में कंजम्प्शन डिमांड को बढ़ाने पर फोकस होना चाहिए। MSMEs और SMEs को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।


Union Budget 2025: नई टैक्स रीजीम के टैक्सपेयर्स के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर सकती हैं निर्मला सीतारमण

उधर FICCI ने भी वित्त मंत्री से निवेश और नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म पर फोकस जारी रखने की मांग की है। FICCI का कहना है कि आगामी बजट में टैक्स व्यवस्था में सरलीकरण पर जोर होना चाहिए। इसके साथ ही डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बढ़ाने पर जोर होना चाहिए।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।