Budget 2025: जैसे-जैसे केंद्रीय बजट 2025 नजदीक आ रहा है, 8वें वेतन आयोग को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने पहले भी नए वेतन आयोग की मांग उठाई है। 8th Pay Commission की मांग कर्मचारियों ने पिछले बजट में भी उठाई थी। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया था कि फिलहाल 8वें वेतन आयोग के गठन की कोई योजना नहीं है। अब सवाल उठता है कि क्या 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले बजट में इसका ऐलान होगा?
