Budget 2025: बजट के पहले हलवा सेरेमनी, यह तारीख हुई है फिक्स

Halwa Ceremony 2025: केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट अगले हफ्ते शनिवार 1 फरवरी को पेश करेंगी। सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश करेंगी। पहली बार उन्होंने जुलाई 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद बजट पेश किया था। इसके पेश होने से कुछ दिनों पहले हलवा समारोह आयोजित होता है

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 8:26 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2025: अगले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने में अब लगभग एक हफ्ता ही बचा है। बजट के पहले हर साल एक हलवा समारोह (Halwa Ceremony) होता है, इस बार यह आज शुक्रवार 24 जनवरी को होगा। (File Photo)

Budget 2025: अगले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने में अब लगभग एक हफ्ता ही बचा है। बजट के पहले हर साल एक हलवा समारोह (Halwa Ceremony) होता है, इस बार यह आज शुक्रवार 24 जनवरी को होगा। वित्त मंत्रालय हर साल आम बजट की तैयारियों में जुटे ऑफिशियल्स के लिए लॉक-इन प्रोसेस से पहले यह रस्म अदा करती है। हलवा समारोह में बजट दस्तावेज तैयार करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को "हलवा" बनाना और परोसना शामिल है। इस परंपरा को लेकर वित्त मंत्री को हलवा चलाते हुए दिखाया जाता है।

'लॉक-इन' का क्या है मतलब?

हलवा समारोह का मतलब है कि बजट तैयार हो चुका है और अब इसके छपने का काम शुरू हो गया है। इस बार यह आज शुक्रवार 24 जनवरी को शाम 5 बजे नॉर्थ ब्लॉक में किया जाएगा। इस परंपरा को पूरी करने के बाद बजट का मसौदा तैयार करने वाले ऑफिशियल्स 'लॉक-इन' पीरियड में प्रवेश करते हैं, जिसमें उन्हें नॉर्थ ब्लॉक परिसर के भीतर रहना होता है। उनका बाहर किसी से भी संपर्क काट दिया जाता है और उन्हें मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि संसद में पेश होने से पहले बजट से जुड़ी डिटेल्स लीक ना हो।


हलवा समारोह के बाद क्या होता है?

वित्त मंत्रालय के ऑफिशियल्स जब हलवा समारोह कर लेते हैं तो प्रधानमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद बजट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को छपने के लिए भेजा जाता है। सुरक्षा के लिहाज से इंटेलिजेंस ब्यूरो(IB) मंत्रालय के तहखाने में प्रिंटिंग प्रेस का औचक निरीक्षण करता है। बता दें कि वर्ष 1950 तक बजट डॉक्यूमेंट्स की छपाई राष्ट्रपति भवन में होती थी लेकिन उस साल बजट के लीक रहोने के बाद इसमें मिंटो रोड और फिर बाद में नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।