Budget 2025: बजट में महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना में निवेश का बढ़ेगा समय? महिलाओं को सरकार देगी खुशखबरी
Budget 2025: बजट में क्या मोदी सरकार महिलाओं को खुशखबरी देगी? सरकार महिलाओं को ध्यान में रखकर महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना लेकर आई थी। ताकि, फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो सके और अपने लिए एक बड़ा फंड खड़ा कर सकें
Budget 2025: बजट में क्या मोदी सरकार महिलाओं को खुशखबरी देगी?
Budget 2025: बजट में क्या मोदी सरकार महिलाओं को खुशखबरी देगी? सरकार महिलाओं को ध्यान में रखकर महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना लेकर आई थी। ताकि, फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो सके और अपने लिए एक बड़ा फंड खड़ा कर सकें। हालांकि, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में महिलाएं मार्च 2025 तक निवेश कर सकती हैं। सरकार ने इसमें निवेश का समय नहीं बढ़ाया है। महिलाएं सरकार से योजना को आगे बढ़ाए जानें की उम्मीद कर रही है। अगर ऐसा होता है महिलाओं के लिए निवेश का एक और अच्छा ऑप्शन होगा, जो उन्हें कम समय में अमीर बना सकता है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट
पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (Mahila Samman Saving Certificate) स्कीम, महिलाओं और लड़कियों के बीच निवेश को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। यह योजना सरकार महिलाओं के लिए चला रही है। महिला सम्मान सर्टिफिकेट में महिलाएं मार्च 2025 तक निवेश कर सकती हैं। सरकार ने अभी तक इसमें निवेश का टाइम पीरियड नहीं बढ़ाया है।
क्या सरकार बजट में बढ़ाएगी निवेश का समय
अब एक अहम सवाल है कि सरकार बजट में महिला सम्मान सर्टिफिकेट में निवेश का समय बढ़ाएगी। हालांकि, सरकार का इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि बजट में सरकार महिला सम्मान सर्टिफिकेट में निवेश करन की टाइमलाइन बढ़ा सकती है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का इंटरेस्ट
किसी भी उम्र की भारतीय महिला इस योजना के तहत खाता खोल सकती है और निवेश कर सकती है। नाबालिग लड़कियों के लिए भी यह योजना उपलब्ध है, जहां उनके कानूनी या पेरेंट्स खाता खोल सकते हैं। इस योजना पर सालाना 7.5% का ब्याज मिलता है। ये ब्याज महिलाओं के बैंक खाते में तिमाही आता है। 2 साल के बाद मैच्योरिटी पर मूल के साथ ब्याज मिलेगा। ब्याज पर आयकर अधिनियम 80C के तहत छूट मिलती है, लेकिन ब्याज से होने वाली आय पर TDS काटा जाता है।
2 साल में महिलाओं को अमीर बना देती है योजना
2 साल के पीरियड में 2 लाख रुपये का निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलते हैं। महिलाएं इसमें न्यूनतम 1000 रुपये और 100 के मल्टीपल में निवेश कर सकती है। खाताधारक की मृत्यु होने पर खाता बंद किया जा सकता है। खाता खोलने के छह महीने बाद बिना किसी कारण बंद किया जा सकता है, लेकिन ब्याज 2% कम मिलेगा यानी 5.5% ब्याज मिलेगा। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40% पैसा निकाला जा सकता है।