Budget 2025 : बजट से बाजार को बूस्ट मिलने की उम्मीद, BFSI शेयरों में होगी कमाई - सुदीप बंद्योपाध्याय

Union budget 2025 : सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि आरबीआई की तरफ से नकदी बढ़ाने के लिए किए गए ऐलानों के चलते बाजार में जोश आया है। उम्मीद है कि सरकार की तरफ से बजट में ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिससे इकोनॉमी और कॉरपोरेट को बढ़ावा मिलेगा। अगर बजट अच्छा रहा तो 7 फरवरी को ब्याद दरें घटें या न घटें बाजार में तेजी आएगी

अपडेटेड Jan 29, 2025 पर 7:46 PM
Story continues below Advertisement
सुदीप की राय है कि जो लोग कम जोखिम लेना चाहते हैं वे लंबे नजरिए से फार्मा शेयरों में निवेश करें

Budget Expectations : बजट से पहले एक्शन वाले सेक्टर्स और शेयर्स पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में बहुत ज्यादा अनिश्चितता है। इसके अलावा हमारी अपनी इकोनॉमी में भी स्लोडाउन दिख रहा है। कंपनियों के नतीजे भी अभी तक कुछ खास नहीं रहे हैं। इसके चलते बाजार पर दबाव है। सुदीप के उम्मीद है कि आगामी बजट में सरकार की तरफ से कुछ ठोस प्रयास किए जाएंगे। ये नई सरकार का पहला फुल बजट है। ये सरकार के लिए रिफॉर्म के कदम उठाने का बहुत अच्छा मौका है। सरकार के के पास खपत और इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए अच्छा मौका है।

उन्होंने आगे कहा कि आरबीआई की तरफ से नकदी बढ़ाने के लिए किए गए ऐलानों के चलते बाजार में जोश आया है। उम्मीद है कि सरकार की तरफ से बजट में ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिससे इकोनॉमी और कॉरपोरेट को बढ़ावा मिलेगा। अगर बजट अच्छा रहा तो 7 फरवरी को ब्याद दरें घटें या न घटें बाजार में तेजी आएगी।

सुदीप ने आगे कहा कि BFSI सेक्टर में आगे अच्छी तेज देखने को मिलेगी। RBI ने सिस्टम में नकदी बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं उससे इस सेक्टर को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में ब्याज दरों में भी कटौती होगी। इसका फायदा भी BFSI सेक्टर को मिलेगा। इस समय इस सेक्टर के वैल्यूएशन भी अच्छे हैं। प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर को बड़े बैंक अच्छे लग रहे हैं। तमाम चुनौतियों के बावजूद ICICI बैंक के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इस स्टॉक को ध्यान में रखें। कुछ इंश्योरेंस स्टॉक्स हैं जो अच्छे लग रहे हैं। इसमें एलआईसी भी शामिल है।


Experts views : 23300 के ऊपर जाने पर निफ्टी में बढ़ेगी तेजी, 23000 पर दिख रहा तत्काल सपोर्ट

सुदीप की राय है कि जो लोग कम जोखिम लेना चाहते हैं वे लंबे नजरिए से फार्मा शेयरों में निवेश करें। फार्मा में सनफार्मा, ल्यूपिन, डॉ रेड्डीज और सिप्ला जैसे लार्ज कैप शेयर अच्छे लग रहे हैं। वोलैटिलिटी है, यूएस मार्केट में अस्थिरता है और जेनरिक प्राइसिंग प्रेसर है, इसके बावजूद फार्मा में लंबी अवधि में मजबूती की उम्मीद है। फार्म के लिए यूएस प्रेसीडेंट से कोई बड़ा खतरा नहीं है। ये सब ट्रंप की सौदेबाजी है। इससे डरने की जरूरत नहीं है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।