Market Strategy Budget 2025: बजट से बाजार की क्या उम्मीदें हैं? इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बजट में ग्रोथ बढ़ाने पर खास फोकस रह सकता है। सरकार से उम्मीद है कि वह कैपेक्स बढ़ाकर इकोनॉमी में नई जान डालें। बजट में कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए ठोस ऐलान संभव है।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बजट में मिडिल क्लास को राहत मिलनी चाहिए और सरकार को इसके लिए कदम उठाना चाहिए। इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव होना चाहिए। बाजार उम्मीद लगा कर बैठा है कि इस बजट में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को और बूस्ट मिलेगा। हालांकि कैपिटल गेन्स में पिछले बजट में बदलाव हुए है जिसके चलते इस बार बदलाव की उम्मीद नहीं है।
बजट से पहले बाजार की पोजीशनिंग
अनुज सिंघल ने कहा कि बजट से पहले बाजार की पोजीशनिंग काफी कंफ्यूजिंग होगी। सिर्फ 4 दिन का मूव देंगे तो लगेगा काफी बड़ी प्री-बजट रैली हुई। लेकिन अगर पूरा जनवरी देखेंगे तो प्री-बजट बड़ी बिकवाली दिखेगी।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि आज का बजट बाजार के लिए Make Or Break होगा। अगर बजट ने निराश किया तो निफ्टी के लिए 22800 वापस टूटने का खतरा बढ़ेगा। और बजट ग्रोथ बढ़ाने वाला रहा तो 1000 अंकों की निफ्टी में रैली संभव है।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार का असली दर्द निफ्टी में नहीं मिडकैप में है। अगर बजट ग्रोथ बढ़ाने वाला रहा तो शायद FIIs भी वापस लौटेंगे। बाजार में खराब बजट की बिलकुल जगह नहीं है।
फरवरी में कैसी रही है निफ्टी की चाल
फरवरी 2024 में निफ्टी में 1.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। जबकि फरवरी 2023 में निफ्टी ने 2.08 फीसदी की गिरावट दिखाई थी। वहीं साल 2022 में फरवरी में निफ्टी ने 3.15 फीसदी लुढ़का था। हालांकि फरवरी 2021 में निफ्टी में 6.56 फीसदी की रैली देखने को मिली थी। वहीं फरवरी 2020 में निफ्टी ने 6.36 फीसदी की गिरावट दिखाई थी।
अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले 31 सालों में फरवरी में निफ्टी ने 58.62 फीसदी बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। फरवरी में निफ्टी का औसतन रिटर्न 0.88 फीसदी रहा है। फरवरी में निफ्टी ने दो बार डबल डिजिट में रिटर्न दिया था। वहीं 6 बार निफ्टी ने फरवरी में 3फीसदी से 7फीसदी रिटर्न दिया जबकि 8 बार 3 फीसदी से 7 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
फरवरी में निफ्टी में सबसे अच्छे रिटर्न देने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें तो आयशर मोटर्स ने 4.41 फीसदी , बजाज फिनसर्व ने 4.4 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 4 फीसदी , सन फार्मा और इंफोसिस ने 3 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।