Budget 2025: कैपिटल गुड्स इंडस्ट्री को ऐलोकेशन बढ़ने की उम्मीद, इन स्टॉक्स में आएगी तेजी

पिछले साल बजट में सरकार ने कैपिटर एक्सपेंडिंचर के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का टारगेट तय किया था। यह जीडीपी का करीब 3.4 फीसदी है। लेकिन, लोकसभा चुनावों की वजह से सरकार का खर्च अनुमान से कम रहा

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 6:10 PM
पिछले साल जिन क्षेत्रों के लिए पूंजीगत खर्च नहीं बढ़ाया गया था, उनके लिए इस बार ज्यादा आवंटन दिख सकता है।

पिछले साल लोकसभा चुनावों की वजह से कैपिटल गुड्स इंडस्ट्री को मुश्किल का सामना करना पड़ा था। उसे उम्मीद है कि सरकार यूनियन बजट में पूंजीगत खर्च बढ़ाने का ऐलान करेगी। पिछले साल बजट में सरकार ने कैपिटर एक्सपेंडिंचर के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का टारगेट तय किया था। यह जीडीपी का करीब 3.4 फीसदी है। लेकिन, लोकसभा चुनावों की वजह से सरकार का खर्च अनुमान से कम रहा। इसका असर कैपिटल गुंड्स इडस्ट्री पर पड़ा।

पावर, रेलवे और डिफेंस पर रहेगा फोकस

एलारा कैपिटल के हर्षित कपाड़िया का कहना है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट (Union Budget 2025) में सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर का टारगेट बढ़ाकर 11.5 लाख करोड़ रुपये कर सकती है। सरकार का फोकस बिजली, रेलेव और डिफेंस पर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीने ऑर्डर के लिहाज से अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन, तीसरी तिमाही से ऑर्डर में इम्प्रूवमेंट दिख सकता है।


इंडिया को एक्सपोर्ट हब बनाने की कोशिश 

अनुमान है कि यूनियन बजट 2025 में सरकार रिन्यूएबल एनर्जी, डिफेंस और पावर ट्रांसमिशन के लिए आवंटन बढ़ाएगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की स्नेहा पोद्दार ने कहा कि सरकार इंडिया को एक्सपोर्ट हब बनाना चाहती है। इसके लिए उसने मेक इन इंडिया और पीएलआई स्कीम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जिन क्षेत्रों के लिए पूंजीगत खर्च नहीं बढ़ाया गया था, उनके लिए इस बार ज्यादा आवंटन दिख सकता है।

भेल और एलएंडटी जैसी कंपनियों को फायदा

उन्होंने कहा कि डिफेंस, पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए आवंटन बढ़ने की उम्मीद है। पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन पर भी सरकार का फोकस होगा। इसका फायदा BHEL, L&T जैसी कंपनियों के शेयरों को मिलेगा। प्रभुदास लीलाधर के अमित अनवानी का भी कहना है कि पावर ट्रांसमिशन, रेलवे और नेचुरल रिसोर्सेज जैसे सेक्टर में तेजी देखने को मिल सकती है। इससे भेल, एलएंटी और सीमेंस के शेयरों में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: बदल सकते हैं इनकम टैक्स स्लैब, अभी जान लीजिए एग्जेम्प्शन, रिबेट और डिडक्शन का क्या है मतलब

इन स्टॉक्स में दिख सकती है तेजी

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार अगर कैपिटल गुड्स सेक्टर के लिए आवंटन बढ़ाती है तो इसका फायदा Mazagon Dock Shipbuilders, Cochin Shipyard और BEML जैसे स्टॉक्स को भी मिलेगा। निवेशकों को टाटा पावर, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयरों पर भी नजर रखने की जरूरत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।