सरकार इस बार मिडिल क्लास की सभी शिकायतें दूर करने जा रही है। टैक्स एक्सपर्ट्स ने सरकार को मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ घटाने की सलाह दी है। पिछले 8-10 सालों में महंगाई काफी बढ़ी है। लेकिन, सरकार ने उस अनुपात में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं किए हैं। इनकम टैक्स एग्जेम्प्शन की लिमिट भी ज्यादा नहीं बढ़ाई गई है। अगर सरकार मिडिल क्लास खासकर नौकरी करने वाले लोगों को टैक्स में राहत देती है तो इससे कंजम्प्शन बढ़ेगा।
