Budget 2025: सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड किस वित्तमंत्री के है नाम? यहां जानें डिटेल

Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। ये मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट होगा। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा, जो एक रिकॉर्ड होगा। निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट 2019 में पेश किया था

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 6:30 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। ये मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट होगा। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा, जो एक रिकॉर्ड होगा। निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट 2019 में पेश किया था। क्या आपको पता है कि देश में सबसे ज्यादा बजट किसने पेश किया है।

सबसे ज्यादा इन्होंने पेश किया है बजट

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 10 बार यूनियन बजट (Union Budget) पेश किया था। उसके बाद पी चिदंबरम के नाम 9 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 8 बार यूनियन बजट पेश किया था। लेकिन, लगातार सबसे ज्यादा 7 बार यूनियन बजट पेश करने का रिकॉर्ड वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है। वह 1 फरवरी 2025 को आठवीं बार बजट पेश करेंगी। उन्होंने अपना पहला बजट 2019 में पेश किया था।


निर्मला सीतारमण ने दिया सबसे लंबे बजट भाषण

निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को 2 घंटे 42 मिनट का सबसे लंबा बजट भाषण दिया था। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से उन्हें भाषण समाप्त करने से पहले रोकना पड़ा।

बजट पेश करने की परंपरा और इतिहास

स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। आजादी से पहले 1860 में भारत का पहला बजट जेम्स विल्सन ने पेश किया था, जो अंग्रेजी में तैयार होता था। 1999 तक बजट फरवरी की अंतिम तारीख को शाम 5 बजे पेश किया जाता था। इस परंपरा को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बदलकर दिन में 11 बजे कर दिया। वहीं, बजट पेश करने की तारीख 2017 में बदलकर 1 फरवरी कर दी गई, जब अरुण जेटली वित्त मंत्री थे। इस बदलाव का उद्देश्य बजट प्रस्तावों को 1 अप्रैल से लागू करने के लिए पर्याप्त समय देना था।

बजट से उम्मीदें

बजट में सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्यय का विवरण और नई योजनाओं का प्रस्ताव होता है। बजट 2025 से सभी वर्गों को उम्मीदें हैं कि देश के आर्थिक विकास, महंगाई नियंत्रण, और रोजगार सृजन के संदर्भ में यह बजट बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Budget 2025 Date and Time: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी मोदी सरकार का यूनियन बजट?

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।