Budget 2025: बजट में महिलाओं को मिलेगी खुशखबरी? सरकार बढ़ाएगी महिला सम्मान सर्टिफिकेट में निवेश का समय

Budget 2025: बजट के आने की तैयारी के साथ ही महिलाओं को सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से एक है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Budget 2025: बजट के आने की तैयारी के साथ ही महिलाओं को सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं।

Budget 2025: बजट के आने की तैयारी के साथ ही महिलाओं को सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से एक है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना। यह योजना महिलाओं को बचत और निवेश के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता देने के मकसद से लाई गई थी। इस योजना में निवेश करने की आखिरी तारीख मार्च 2025 है। हालांकि, अब सवाल है कि क्या सरकार बजट में इस योजना की समय सीमा बढ़ाएगी? अगर समय बढ़ाती है महिलाओं के पास एक और योजना उनके लिए होगी।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना

पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) योजना खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू की गई है। यह योजना महिलाओं को सेफ और आकर्षक निवेश का ऑप्शन देती है।


ब्याज दर: योजना पर सालाना 7.5% का ब्याज मिलता है।

निवेश लिमिट: इसमें महिलाएं न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं।

मैच्योरिटी: यह योजना 2 साल में मैच्योर होती है, जिसमें निवेश की गए अमाउंट के साथ ब्याज का भुगतान किया जाता है।

टैक्स बेनेफिट: इस योजना पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट मिलती है।

2 साल में 2.32 लाख का फंड

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में 2 लाख रुपये का निवेश करने पर 2 साल में 2.32 लाख रुपये मिलते हैं। ब्याज तिमाही आधार पर बैंक खाते में जमा किया जाता है। यह योजना न सिर्फ महिलाओं को सेविंग के लिए प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और फायदेमंद निवेश का विकल्प भी देती है।

क्या बढ़ेगा निवेश का समय?

महिलाएं सरकार से इस योजना की समय सीमा बढ़ाने की उम्मीद कर रही हैं। अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अगर बजट 2025 में सरकार इस योजना को विस्तार देती है, तो यह महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत होगी।

योजना की खास विशेषताएं

खाता खोलने के 6 महीने बाद इसे बंद किया जा सकता है, लेकिन ब्याज दर 2% कम हो जाएगी।

खाता खोलने के 1 साल बाद 40% राशि निकाली जा सकती है।

खाता धारक की मृत्यु होने पर खाता बंद किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए बड़ा मौका

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना महिलाओं को सुरक्षित और लाभकारी निवेश का मौका देती है। अब यह देखना होगा कि बजट 2025 में सरकार इस योजना का समय बढ़ाकर महिलाओं को और बड़ा तोहफा देती है या नहीं।

Bank Holidays: फरवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।