Budget 2026 Expectations: बजट दस्तावेजों की छपाई के आधिकारिक शुभारंभ के रूप में अगले सप्ताह पारंपरिक 'हलवा समारोह' आयोजित होने की उम्मीद है। यह रस्म दशकों पुरानी है, जिसमें वित्त मंत्री खुद हलवा बांटकर बजट निर्माण में जुटे कर्मियों के प्रयासों की सराहना करती हैं। इस समारोह के बाद ही सभी कर्मचारी आइसोलेशन में चले जाते है
Budget 2026 Expectations: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ के संभावित प्रभाव के बीच, यह बजट भारत की आत्मनिर्भरता और 'विकसित भारत 2047' के विजन को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। उद्योग जगत के दिग्गज, जिनमें ईवी, एआई, रियल एस्टेट और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्र शामिल हैं, उम्मीद कर रहे हैं कि स
Budget 2026 Expectations: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ के संभावित प्रभाव के बीच, यह बजट भारत की आत्मनिर्भरता और 'विकसित भारत 2047' के विजन को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। उद्योग जगत के दिग्गज, जिनमें ईवी, एआई, रियल एस्टेट और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्र शामिल हैं, उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार विकास को गति देने और बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए ठोस नीतिगत कदम उठाएगी।
बजट दस्तावेजों की छपाई के आधिकारिक शुभारंभ के रूप में अगले सप्ताह पारंपरिक 'हलवा समारोह' आयोजित होने की उम्मीद है। यह रस्म दशकों पुरानी है, जिसमें वित्त मंत्री खुद हलवा बांटकर बजट निर्माण में जुटे कर्मियों के प्रयासों की सराहना करती हैं। इस समारोह के बाद ही सभी कर्मचारी आइसोलेशन में चले जाते हैं। 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश होने के साथ ही यह पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी, जो देश के आर्थिक भविष्य का नया रोडमैप तैयार करेगी।
नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बेहद गुप्त तरीके से होती है बजट की छपाई
बजट छपाई की प्रक्रिया बेहद गुप्त और अनुशासित होती है। छपाई शुरू होते ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लगभग एक से दो सप्ताह तक नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में पूरी तरह अलग-थल रखा जाता है। इस दौरान उन्हें बाहरी दुनिया या अपने परिवार से संपर्क करने की अनुमति नहीं होती है, ताकि बजट की कोई भी जानकारी लीक न हो सके। सुरक्षा का यह कड़ा घेरा बजट पेश होने तक बना रहता है, जो भारतीय बजट प्रक्रिया की गंभीरता को दर्शाता है।