केंद्रीय बजट 2026 को लेकर देशभर में उत्सुकता चरम पर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को संसद में अपना बजट पेश करेंगी, जिसमें अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। बजट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। टैक्सपेयर्स, कॉरपोरेट्स, एक्सपोर्टर्स, किसान, एजुकेशन सेक्टर, हेल्थकेयर सेक्टर आदि सभी को आने वाले बजट से काफी उम्मीदें हैं।
संसद के आगामी बजट सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक आयोजित किए जाने की खबर है। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी।
इस बार बजट 2026 में जिन प्रमुख क्षेत्रों पर खास नजर रहेगी, उनमें रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटो सेक्टर, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, MSME, रिन्यूएबल एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों को भी सरकार की ओर से बजटीय समर्थन मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां बजट होगा।