Budget 2026 Expectations Live: हेल्थ इंडस्ट्री की डिमांड
स्वास्थ्य उद्योग ने केंद्रीय बजट में देश के अंदर इनोवेशन और R&D को बढ़ावा देने के लिए एक व्यवस्थित फंडिंग स्ट्रक्चर की मांग की है। उद्योग का मानना है कि 'विकसित भारत' के लक्ष्य को पाने के लिए इन क्षेत्रों में एडवांस्ड लेवल का अनुसंधान जरूरी है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के चेयरमैन सतीश रेड्डी का कहना है कि भारतीय फार्मा उद्योग अब क्वालिटी और वैल्यू बेस्ड ग्रोथ की तरफ बढ़ रहा है। मेडिकल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है, ‘‘गैर-संक्रामक बीमारियां, कैंसर, ट्रॉमा और गहन चिकित्सा की जरूरतें भारत में बीमारियों के बोझ का एक बड़ा हिस्सा हैं। ऐसे में यह बजट सरकार के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं, रोकथाम और टेक्नोलॉजी-बेस्ड देखभाल में और अधिक निवेश करने का एक अहम मौका है।’’