Budget 2026 : देश का आज आम बजट पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रविवार एक फरवरी को देश का आम बजट पेश कर रही हैं। वहीं इस बजट में उन्होंने एजुकेशन बजट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि, पांच नई यूनिवर्सिटी और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि, "...मैं उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, लड़कियों के हॉस्टल और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में कई कदम उठाने का प्रस्ताव करती हूं। देश के हर जिले में लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा।"
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि, सेवा क्षेत्र को विकसित भारत का प्रमुख इंजन बनाने के लिए ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज’ पर एक उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव है, जिसका लक्ष्य 2047 तक सेवाओं में भारत की 10 प्रतिशत वैश्विक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है।
स्कूल और कॉलेजों में बनेंगे कंटेंट क्रिएटर लैब
वित्त मंत्री ने कहा कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में तेजी को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी ‘कंटेंट क्रिएटर लैब' स्थापित करने में सहायता का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं केंद्रीय बजट में डायरेक्ट टैक्स पर भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, "मैं ओवरसीज टूर प्रोग्राम पैकेज की बिक्री पर TCS दर को मौजूदा 5% और 20% से घटाकर 2% करने का प्रस्ताव करती हूं, जिसमें राशि की कोई शर्त नहीं होगी। मैं लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत शिक्षा और मेडिकल उद्देश्यों के लिए TCS दर को 5% से घटाकर 2% करने का प्रस्ताव करती हूं।"