Budget 2026 आज संसद में पेश, जानें घर बैठे कैसे देखें LIVE

Budget 2026 आज संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां बजट भाषण सुबह 11 बजे लोकसभा में देंगी। नागरिक इसे घर बैठे कई प्लेटफॉर्म के जरिए लाइव देख और सुन सकते हैं। बजट पेश होने के समय देशभर में आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान रहेगा

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 12:36 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2026 में सरकार भारत की आर्थिक ग्रोथ बनाए रखने पर जोर देगी।

Budget 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां बजट भाषण पेश करेंगी। ये बजट इसलिए खास है क्योंकि इसे रविवार को पेश किया जा रहा है, जो एक असामान्य समय है। भाषण सुबह 11 बजे लोकसभा में शुरू होगा और इस दौरान देशभर के नागरिक घर बैठे इसे लाइव देख सकेंगे। बजट 2026 ऐसे समय में पेश हो रहा है जब अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक अनिश्चितता और ट्रेड वॉर के कारण वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां तनावपूर्ण हैं। ऐसे में ये बजट आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों की दिशा तय करेगा। लाइव कवरेज के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं।

आप इसे  दूरदर्शन, Sansad TV, और indiabudget.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा PIB के यूट्यूब चैनल पर भी बजट की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इस बजट में हेल्थ सेक्टर, टैक्स, किसानों और रेलवे समेत कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ग्लोबल तनाव के बीच बजट


Budget 2026 ऐसे समय में आ रहा है जब अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक अनिश्चितता और ट्रेड वॉर से ग्लोबल तनाव बढ़ा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों की दिशा तय करने वाले कई बड़े ऐलान इस बजट में होने की संभावना है।

बजट भाषण कैसे देखें लाइव?

वित्त मंत्री का भाषण आप मनीकंट्रोल हिन्दी के वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा दूरदर्शन, Sansad TV, indiabudget.gov.in और PIB यूट्यूब चैनल पर भी बजट की लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगी।

बजट भाषण की PDF कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप बजट भाषण का पूरा टेक्स्ट पढ़ना चाहते हैं, तो इसके लिए indiabudget.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। वित्त मंत्री का भाषण पूरा होने के बाद यहां बजट से जुड़े सभी दस्तावेजों की PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

बजट में होगा फोकस

Budget 2026 में सरकार भारत की आर्थिक ग्रोथ बनाए रखने पर जोर देगी। हेल्थ सेक्टर, टैक्स सुधार, सैलरी क्लास के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी, किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि और रेलवे में नई ट्रेनों के ऐलान जैसी घोषणाओं की उम्मीद है।

Budget 2026 Live: सिल्वर की तरह क्या शेयर बाजार भी होगा क्रैश! 11 बजे शुरू होगा बजट भाषण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।