Budget 2026: जानिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 बड़ी योजनाओं में क्या-क्या किया शामिल, पढ़ें डिटेल

Budget 2026 में मोदी सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया। इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए खास तौर पर कई योजनाएं शामिल हैं, जो उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पेश की गई हैं

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2026: MSME सेक्टर के लिए कॉरपोरेट मित्र योजना पेश की गई।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में किसानों, MSME सेक्टर, महिलाओं, दिव्यांगों और बुनकर श्रमिकों के लिए कई अहम घोषणाएं शामिल हैं। सरकार ने इस बजट में आर्थिक सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और ग्रामीण-शहरी विकास पर विशेष ध्यान दिया है। बजट का लक्ष्य सिर्फ बड़े उद्योगों को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि कमजोर वर्गों और स्थानीय उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा करना भी है। इसमें महिलाओं को उद्यमिता और आत्मनिर्भर बनने के लिए योजनाएं, दिव्यांगों के लिए कौशल विकास और आजीविका के अवसर, किसानों के लिए कोकोनट प्रोत्साहन और AI आधारित खेती योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा MSME सेक्टर को आर्थिक मदद, बुनकरों के लिए नई पहल और युवाओं के कौशल विकास पर भी जोर दिया गया है। इस बजट से सामाजिक और आर्थिक विकास दोनों को बढ़ावा मिलेगा और देश के सभी वर्गों की जिंदगी में सुधार आएगा।

लखपति दीदी योजना का विस्तार


महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना का विस्तार किया गया। इस योजना में महिलाएं सिर्फ आजीविका तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उन्हें SHE Mart (Self Help Entrepreneur) के जरिए सफल उद्यमी बनने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प योजना

सरकार की मौजूदा योजनाओं को जोड़कर राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प योजना के तहत बुनकरों और हस्तशिल्प उद्योग को विशेष सहयोग मिलेगा।

राष्ट्रीय फाइबर योजना

राष्ट्रीय फाइबर योजना की शुरुआत की गई है, जिससे सिल्क, जूट और अन्य फाइबर में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। यह योजना वस्त्र उद्योग को सशक्त बनाने और गुणवत्ता सुधारने पर केंद्रित है।

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना

खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण कारीगरों की आय बढ़ाना और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करना है।

वस्त्र विस्तार और रोजगार योजना

टेक्सटाइल इंडस्ट्री को अपग्रेड करने के लिए वस्त्र विस्तार और रोजगार योजना का ऐलान हुआ। इसमें निवेश में समर्थन, कॉमन टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन सेंटर बनाए जाएंगे।

कॉरपोरेट मित्र योजना

MSME सेक्टर के लिए कॉरपोरेट मित्र योजना पेश की गई। इसके तहत टायर-2 और टायर-3 शहरों में MSME को मदद दी जाएगी। साथ ही, 10,000 करोड़ रुपये का MSE Growth Fund तैयार किया जाएगा।

भारत विस्तार योजना

कृषि क्षेत्र में AI Tools के माध्यम से खेती को आधुनिक बनाने के लिए भारत विस्तार योजना लॉन्च होगी। यह किसानों को स्मार्ट खेती के लिए तैयार करेगी।

दिव्यांगों के लिए योजनाएं

दिव्यांगों के लिए दो योजनाओं की घोषणा की गई। दिव्यांग कौशल योजना उन्हें ट्रेनिंग और आजीविका के अवसर देगी। दिव्यांग सहारा योजना में कृत्रिम अंग बनाने में मदद की जाएगी।

बायोफर्मा शक्ति योजना

Biopharma Shakti Yojana के तहत डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए बायोलॉजिक्स के निर्माण का इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा।

कोकोनट प्रोत्साहन योजना

किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोकोनट प्रोत्साहन योजना का विस्तार किया गया। इस योजना से लगभग 1 करोड़ किसानों और 3 करोड़ लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

टूरिस्ट गाइड पायलट स्कीम

देश के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स की स्किल बढ़ाने के लिए पायलट स्कीम शुरू की जाएगी। इसके तहत IIM की मदद से 12 हफ्तों का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।