Budget 2026 Picks: बजट में ये शेयर मचाएंगे धमाल, एक्सपर्ट्स के सुझाए शानदार कॉल में लगाए दांव

Union Budget 2026: बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं प्री-बजट पिक्स।

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
राजेश सातपुते ने IRFC के शेयर को पसंद किया। उनका कहना है कि इस स्टॉक में ब्रेकआउट के साफ संकेत मिल रहे है।

Union Budget 2026: बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं प्री-बजट पिक्स। इसमें हमार एक्सपर्ट रोज आपको देंगे शानदार कॉल जो बजट से पहले और बाद में धमाल दिखा सकती है। आइए जानते है एक्सपर्ट्स किन शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे है।

राजेश सातपुते की बजट पिक्स

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने IRFC के शेयर को पसंद किया। उनका कहना है कि इस स्टॉक में ब्रेकआउट के साफ संकेत मिल रहे है। यह शेयर 118 रुपये के नीचे जाता नजर नहीं आ रहा है। अगर इस स्टॉक में हल्की गिरावट देखने को मिले तो इसमें 112 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। बजट तक इस स्टॉक में 145-150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकता है।


पार्थिव शाह की बजट पिक्स

Tracom Stock Brokers के पार्थिव शाह ने कहा कि बजट में रूरल और एग्री फोकस हमेशा रहेगा। हमने देखा है कि सरकार ने इस सेक्टर के लिए पिछले बजट में जो भी एलोकेशन किया है उसका इफेक्ट देखने को मिला है। वहीं अच्छे मॉनसून से भी इस सेक्टर के लिए बेहतर रहे। लिहाजा इस सेक्टर से Coromandel Internationl का शेयर काफी पसंद आ रहा है। कंपनी घरेलू मार्केट में लीडर है। कंपनी हर साल नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है। कंपनी की मैनेजमेंट भी काफी अच्छी है। मार्केट लीडरशिप के चलते कंपनी आगे अच्छा करती नजर आएगी। लिहाजा इस शेयर में 2725 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।