Budget 2025: बजट पर हर साल CNBC-आवाज़ आपकी आवाज बनता है। इस साल भी CNBC-आवाज़ एक खास कैंपेन के जरिए आपकी आवाज को बुलंद कर रहा है। इस कैंपेन का नाम है। मेरा बजट मेरी आवाज़। जहां आप अपनी बजट विश बता सकते हैं। आपकी ये बजट विश CNCB-आवाज़ के साथ-साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी लेकिन इससे पहले की हम आपको बताएं कि ये बजट विश आप हम तक किस तरह पहुंचा सकते हैं। आपको सुनाते हैं लोगों की तरफ से भेजी गई कुछ बजट विश।
मार्केट एक्सपर्ट प्रकाश गाबा ने अपनी विश बताते हुए कहा कि वे चाहते हैं देश में या तो इनकम टैक्स लगे या फिर जीएसटी। दोनों में एक ही टैक्स लगना चाहिए, दोनों नहीं। देश में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिसमें लोग जितना चाहें उतना कमाएं लेकिन उनको इनकम टैक्स न देना पड़े। देश में कमाई पर नहीं खर्च पर टैक्स लगना चाहिए। इसका मतलब ये है कि इनकम टैक्स नहीं होना चाहिए। इसकी जगह जीएसटी जैसा टैक्स होना चाहिए। हमें उसी समय टैक्स लगना चाहिए जब हम खर्च करें। इससे स्थितियां पूरी तरह से बदल जाएंगी। सभी लोग टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। लोग ज्यादा से ज्यादा कमाने को लिए प्रेरित होंगे। इससे देश में जोरदार विकास होगा।
प्रकाश ने आगे कहा कि दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां पर इनकम टैक्स नहीं है। हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं? ऐसा करके तो देखिए जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी। जितना चाहो कमाओ, नो प्रॉब्लम, लेकिन जब खर्चा करो तो टैक्स भरो। कर दाताओं के राहत मिलना चाहिए। प्रकाश का कहना है कि स्लैब बढ़ाने से राहत नहीं मिलती। वो सब नाम का राहत है। आपको अगर लोगों को राहत देनी है तो वास्तविक राहत दो। देश को टैक्स हेवन बनाओ फिर देखो डेवलपमेंट कैसा होता है।
अगर आप भी चाहते हैं आपकी बजट विश भी CNBC-आवाज़ के जरिए वित्त मंत्री तक पहुंचे तो इसका तरीका बहुत ही आसान है। बस आपको अपने स्मार्ट फोन से 90 सेकेंड तक का एक वीडियो बनाना है। बेहतर होगा की वीडियो आप वर्टिकल मोड में बनाएं। इसे HD क्वालिटी सिलेक्ट करके हमें 70452-20000 पर whatsapp कर दें। वीडियो भेजते वक्त अपना और शहर का नाम लिखना ना भूलें HD क्लालिटी सिलेक्ट करने के लिए कुछ खास नहीं करना है। जब आप वीडियो भेज रहे हैं होंगे तो आपको whatsapp में HD का ऑप्शन मिल जाएगा। बस हो गया। आपका ये वीडियो CNBC-आवाज़ के साथ साथ हमारे सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म्स पर यानि इंस्टाग्राम, फेसबुक, X और Youtube पर भी पोस्ट किया जाएगा।