Budget Expectations: बजट में ड्यूटी बढ़ने की उम्मीद नहीं, जानिए गोल्ड हॉलमार्किंग पर क्या बोले सचिन जैन

Budget Expectations: सचिन जैन ने आगे कहा कि बजट में सरकार से डिजिटल गोल्ड पर रेगुलेशन लाने की मांग की है। साथ ही ETF में बदलाव की मांग भी की है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के साथ हमारी बातचीत भी हो रही है

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
सचिन जैन ने कहा कि बुलियन हॉलमार्किंग का फैसला अच्छा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत में ही गहनों की हॉलमार्किंग जरूरी है।

Budget Expectations: सीएनबीसी-आवाज के साथ WGC के CEO (इंडिया) सचिन जैन ने EXCLUSIVE बातचीत में कहा कि सोने के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। 2025 में भी डायवर्सिफिकेशन पोर्टफोलियो रहेगा। अभी डायवर्सिफिकेशन की शुरुआत हुई है। 2025 में पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी बढ़ेगी। 2024 में सोने ने रिर्टन अच्छा दिया है।  सोने में तेजी के कारण निवेश बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि सोने में स्टेबल टू स्लाइड ग्रोथ होना चाहिए। क्योंकि 2025 में सोने में ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद कम है। 2025 में सोने के लिए स्टेबल ईयर रहेगा। निवेश के लिए सोना हमेशा से अच्छा विकल्प है।

बुलियन हॉलमार्किंग का फैसला अच्छा

गोल्ड हॉलमार्किंग पर बात करते हुए सचिन जैन ने कहा कि बुलियन हॉलमार्किंग का फैसला अच्छा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत में ही गहनों की हॉलमार्किंग जरूरी है। हॉलमार्किंग से सोने पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।


बजट में ड्यूटी बढ़ने की उम्मीद नहीं

बजट की उम्मीदों पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने पूरी इंडस्ट्री को बदला है। सरकार के ड्यूटी घटाने से इंडस्ट्रीज को फायदा हुआ है। बजट में ड्यूटी बढ़ने की उम्मीद नहीं है। आज के समय में सरकार बड़े फैसले ले रही है और लंबी अवधि के लिए फैसले ले रहे है। गोल्ड की इंपोर्ट बढ़ने के साथ और बहुत कुछ हुआ है। । ड्यूटी घटने का असर पूरे इको सिस्टम पर पड़ा है।

डिजिटल गोल्ड पर रेगुलेशन लाने की मांग

सचिन जैन ने आगे कहा कि बजट में सरकार से डिजिटल गोल्ड पर रेगुलेशन लाने की मांग की है। साथ ही ETF में बदलाव की मांग भी की है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के साथ हमारी बातचीत भी हो रही है।

700-800 टन सोने का इंपोर्ट होने की है उम्मीद

गोल्ड इंपोर्ट को प्रोजेक्शन 700-800 टन था। इस साल भी 700-800 टन सोने का इंपोर्ट होने की उम्मीद है। 2024 में गोल्ड के दाम में बढ़ोतरी देखी। अगले 2 हफ्ते में इंपोर्ट के फाइनल नंबर आ जाएंगे।

2025 के लिए क्या है WGC के प्लान

6 महीने पहले सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन को अनवील किया था। अगले 2 महीने में रजिस्ट्रेशन चालू हो जाएगी, टीम तैयार हो रही है। हम इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर कई काम कर रहे हैं। 2025 में सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन IAJS (INDIA ASSOSIATION FOR GOLD EXELLENT STANDARDS)को अनवील करेंगे।

वहीं स्वर्ण उड़ान 2027 प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड के बेस्ट फ्यूचर थिंकर्स को लाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत सरकार के साथ ब्लूप्रिंट बनाएंगे। इससे पता चलेगा कि विकसित भारत बनाने में सोने का रोल क्या है।

वहीं हमारा तीसरा प्रोजेक्ट है, प्रोजेक्ट- हाईवे। इस प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक हाईवे बना रहा है। 17 नई टेक्नोलॉजी ला रहे हैं, जो हर रिटेलर को दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।