Economic Survey 2026: केंद्रीय बजट 2026 से पहले देश की आर्थिक सेहत की पूरी तस्वीर सामने रखने के लिए सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। यह सर्वेक्षण हर साल की तरह बजट से पहले 29 जनवरी को संसद में रखा जाएगा। इसका मकसद यह बताना होता है कि देश की अर्थव्यवस्था अभी किस स्थिति में है, किन सेक्टर्स में सुधार हुआ है और कहां चुनौतियां बनी हुई हैं। बजट से पहले यह दस्तावेज नीति निर्धारण की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है।
