Get App

Education Budget 2026: डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स को बढ़ावा, स्कूलों में लैब और नए डिजाइन संस्थान की घोषणा

Education Budget 2026: बजट में युवाओं के कौशल सुधार और रोजगार के नए अवसरों पर खास ध्यान दिया गया है। इस दिशा में IIMs के सहयोग से 12 सप्ताह का विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिससे युवा डिजिटल, तकनीकी और व्यावसायिक स्किल्स सीख सकेंगे और करियर में बेहतर अवसर पा सकेंगे

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 1:32 PM
Education Budget 2026: डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स को बढ़ावा, स्कूलों में लैब और नए डिजाइन संस्थान की घोषणा
Education Budget 2026: पूर्वी भारत में एक नया डिजाइन संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव है।

बजट 2026 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खासतौर पर युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित किया है। शिक्षा, पर्यटन, क्रिएटिव और डिज़ाइन सेक्टर में नई योजनाओं की घोषणा की गई है। IIMs के सहयोग से 12 सप्ताह का प्रशिक्षण प्रोग्राम शुरू होगा, जिसमें 10,000 टूरिस्ट गाइड्स को आधुनिक स्किल्स सिखाई जाएंगी। 15,000 स्कूलों में कंटेंट लैब बनाई जाएगी और छात्रों को डिजिटल, क्रिएटिव और तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी। आयुर्वेद और हेल्थ सेक्टर में नए संस्थान खुलेंगे और 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग मिलेगी। डिज़ाइन और इनोवेशन के क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार और अवसर दिए जाएंगे।

पर्यटन और स्किल डेवलपमेंट

बजट में ये भी कहा गया कि IIMs के सहयोग से 12 सप्ताह का विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत 10,000 टूरिस्ट गाइड्स को आधुनिक कौशल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाना और युवाओं को नई स्किल्स से लैस करना है।

शिक्षा और क्रिएटिव सेक्टर को बढ़ावा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें