Indusind Bank Share: Indusind Bank के शेयर 1 फरवरी को इंट्राडे में 3 फीसदी की तेजी लगाते नजर आए। कमजोर नतीजों के बावजूद भी शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद ब्रोकरेज ने शेयर पर मिक्स्ड राय दी है। इंडसइंड बैंक को कवर करने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 37 ने 'BUY' रेटिंग दी है। 10.35 बजे के आसपास इंडसंइड बैंक का शेयर एनएसई पर 2.25 रुपये यानी 1013 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। इसका वैल्युएशन निजी बैंकों में सबसे सस्ता है।
ब्रोकरेज फर्म CLSA और बर्नस्टीन, दोनों ने इस शेयर को 1300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है। यह शुक्रवार के बंद भाव से इसमें करीब 35.8 फीसदी की तेजी का अनुमान जताता है। उनका मानना है कि MFI सेगमेंट में दबाव के कारण बैंक का प्रदर्शन कमजोर रहा। हालांकि, दिसंबर में सुधार के संकेत मिले हैं। वहीं बर्नस्टीन ने कहा है कि लगातार दूसरी तिमाही में बैंक का RoA घटकर 1% हो गया और EPS में 40% की गिरावट आई।
दूसरी ओर HSBC ने इस शेयर को Buy रेटिंग दिया है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर ₹1,150 रुपये कर दिया है और कहा है कि बैंक की परफॉर्मेंस पर दबाव बना रहेगा, लेकिन लॉन्ग-टर्म में इसमें सुधार संभव है।
दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 39% घटकर 1402 करोड़ रुपये पर रहा जबकि NII 1.3% घटकर 5228 करोड़ रुपये पर रही है। NIM 3.93 फीसदी पर आई है। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 7,638.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,375.3 करोड़ रुपये पर रहा। तिमाही आधार पर नेट NPA 2,282 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,495.8 करोड़ रुपये पर रहा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।