Budget 2025: निर्मला सीतारमण के बजट में सीनियर सिटिजन को कौन-कौन सी राहत मिली?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में कई ऐसे ऐलान किए हैं, जिनसे मिडिल क्लास, गरीबों और सीनियर सिटिजन के हाथों में ज्यादा कैश होगा। सीतारमण ने संसद में लगातार 8वीं बार बजट पेश किया। यह बजट ऐसे समय में पेश किया जा रहा है, जब इकोनॉमी में सुस्ती है और शेयर बाजार में भी हालात चुनौतीपूर्ण दिख रहे हैं

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले बजट (2023-24) में सीनियर सिटिजंस को बचत योजना की डिपॉजिट लिमिट्स को बढ़ाया गया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में कई ऐसे ऐलान किए हैं, जिनसे मिडिल क्लास, गरीबों और सीनियर सिटिजन के हाथों में ज्यादा कैश होगा। सीतारमण ने संसद में लगातार 8वीं बार बजट पेश किया। यह बजट ऐसे समय में पेश किया जा रहा है, जब इकोनॉमी में सुस्ती है और शेयर बाजार में भी हालात चुनौतीपूर्ण दिख रहे हैं।

सीनियर सिटिजन के लिए जो ऐलान किए गए हैं, वे कुछ इस तरह हैं:

- सीतारमण ने सीनियर सिटिजन के लिए टीडीएस छूट की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये कर दी है।

- वित्त मंत्री ने कहा कि कई सीनियर सिटिजन के पास पुराने नेशनल सेविंग्स स्कीम खाते हैं। चूंकि ऐसे खातों में ब्याज का भुगतान नहीं किया जा रहा है, लिहाजा सरकार ने NSS से 29 अगस्त 2024 या इसके बाद की गई निकासी को पर छूट देने का प्रस्ताव किया है।

- सरकार ने NPS वात्सल्य खातों के लिए सामान्य NPS खातों की तरह ही टैक्स नियम लागू करने का प्रस्ताव किया है।


पिछले बजट (2023-24) में सीनियर सिटिजंस को बचत योजना की डिपॉजिट लिमिट्स को बढ़ाया गया था। इस योजना की मैक्सिमम डिपॉजिट लिमिट को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया था। मंथली इनकम अकाउंट स्कीम की डिपॉजिट लिमिट में भी पिछली बार बढ़ोतरी की गई थी। इंडिविजुअल अकाउंट के लिए मैक्सिमम डिपॉजिट लिमिट को 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट के लिए 9 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।