Nirmala Sitharaman Sari On Budget Day: जामुनी रंग की साड़ी में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री, विजनरी होगा बजट या होगा जामुन जैसा खट्टा-मीठा

Budget 2026 : साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की वित्त मंत्री बनने के बाद अपना पहला बजट पेश किया था। इस मौके पर उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाली चमकीली गुलाबी मंगलगिरी साड़ी पहनी थी। इस बजट में उन्होंने एक नई परंपरा भी शुरू की। बजट के दस्तावेज़ ले जाने के लिए उन्होंने पुराने औपनिवेशिक ब्रीफकेस की जगह “बही-खाता” का इस्तेमाल किया। यह बजट ऐसे समय आया था, जब देश की अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही थी

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
बीते साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑफ-व्हाइट रंग की साड़ी पहनकर सामने आईं थी।

Nirmala Sitharaman Budget Look: भारत में आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं।  बजट को लेकर जहां देशभर के लोगों की निगाहें नीतियों, टैक्स राहत और विकास योजनाओं पर टिकी होती हैं, वहीं वित्त मंत्री के लुक को लेकर भी खासा उत्साह रहता है। इस बार निर्मला सीतारमण ने पर्पल यानी जामुनी रंग की साड़ी पहनी है। अब देखना ये है कि ये रंग क्या उनके विजनरी बजट का संकेत है। या फिर आम जनता के लिए यह बजट जामुन की तरह ही खट्टा मीठा रहने वाला है।

दरअसल हर साल बजट पर निर्मला सीतारमण जो साड़ी पहनती हैं, उसमें देश के किसी ना किसी राज्य की संस्कृति की छाप रहती है। इस बार वित्त मंत्री ने बजट वाले दिन हाथ से बुनी मैजेंटा रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। यह तमिलनाडु की पारंपरिक बुनाई से जुड़ी हुई है।

वर्ष साड़ी डिजाइन रंग किस राज्य की कारीगरी
2026 कांजीवरम सिल्क (हैंडलुम) मैजेंटा  तमिलनाडु  की पारंपरिक बुनकरों का की कारीगरी वाली साड़ी
2025 चिकनकारी वर्क  पेस्टल ग्रीन उत्तर प्रदेश की नज़ाकत और हाथ की कढ़ाई
2024 (Interim) टसर सिल्क  नीला और क्रीम पश्चिम बंगाल और ओडिशा की 'कांता' एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी
2023 संबलपुरी सिल्क (इकत) लाल और काला ओडिशा - मंदिर बॉर्डर वाली पारंपरिक साड़ी
2022 बोमकाई सिल्क  गहरा नीला  ओडिशा की हाथ से बुनी गई कलात्मक साड़ी
2021 पोचमपल्ली इकत  लाल और ऑफ-व्हाइट तेलंगाना  की 'इकत' कारीगरी
2020 सिल्क क्रेप  पीला शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक (कनारी येलो)
2019 मंगलगीरी सिल्क  गहरा लाल  आंध्र प्रदेश की सादा सिल्क और ज़री बॉर्डर

साल 2025 का बजट में क्या था वित्त मंत्री का लुक?


इस खास दिन पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑफ-व्हाइट रंग की साड़ी पहनकर सामने आईं। इस साड़ी पर सुनहरा बॉर्डर था और उस पर खूबसूरत मधुबनी पेंटिंग बनी हुई थी। यह साड़ी उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मधुबनी कलाकार दुलारी देवी ने भेंट की थी। दुलारी देवी बिहार की एक सेल्फ-टॉट कलाकार हैं और मधुबनी कला के लिए जानी जाती हैं। यह साड़ी उस समय दी गई थी, जब निर्मला सीतारमण मधुबनी में मिथिला आर्ट इंस्टीट्यूट के दौरे पर गई थीं।

निर्मला सीतारमण अब तक आठ बार केंद्रीय बजट पेश कर चुकी हैं। निर्मला सीतारमण अब तक आठ बार केंद्रीय बजट पेश कर चुकी हैं।

इस बजट में सरकार ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया और अपडेटेड रिटर्न की समय सीमा 4 साल कर दी। 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई, जिससे इलाज सस्ता होगा। दो घरों पर टैक्स लाभ की सुविधा दी गई और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज आय पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई।

साल 2024 के बजट का लुक कैसा था?

केंद्रीय बजट 2024 पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑफ-व्हाइट रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी, जिस पर गहरे मैजेंटा रंग का बॉर्डर था। यह साड़ी गुंटूर जिला में बनने वाली पारंपरिक मंगलगिरी साड़ी है, जो अपने सादे और एलिगेंट लुक के लिए जानी जाती है।

केंद्रीय बजट 2024 में सरकार ने कई अहम घोषणाएं कीं थी। मोबाइल फोन, सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम की गई थी। इसके साथ ही कैंसर की तीन जरूरी दवाओं को भी टैक्स से छूट दी गई है। बजट में लिथियम समेत 25 अहम खनिजों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई। वहीं, अमोनियम नाइट्रेट और नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर ड्यूटी बढ़ाई गई।

साल 2023 में  निर्मला सीतारमण ने क्या पहना था?

साल 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गहरे लाल रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का बॉर्डर काले और सुनहरे रंग का था, जो मंदिर की बनावट जैसा दिखता था। यह डिजाइन दक्षिण भारतीय पारंपरिक स्टाइल की पहचान माना जाता है। साड़ी के बॉर्डर पर रथ, मोर और कमल जैसे सुंदर डिज़ाइन बने थे। ये डिज़ाइन परंपरा, ताकत और स्थिरता का प्रतीक माने जाते हैं।

साल 2022 में किस रंग की साड़ी में थीं वित्त मंत्री?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भूरे रंग की बोमकाई साड़ी पहनी थी। यह साड़ी आमतौर पर पूर्वी भारत के ओडिशा में बनाई जाती है। साड़ी पर चांदी की ज़री का काम था और बॉर्डर पर बारीक और खूबसूरत डिज़ाइन बने थे। बोमकाई साड़ियां अपने जटिल डिज़ाइनों के लिए जानी जाती हैं, जो प्रकृति और पौराणिक कथाओं से प्रेरित होते हैं।

केंद्रीय बजट 2022 का फोकस विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर था। सरकार ने कॉर्पोरेट सरचार्ज को घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया, जबकि पर्सनल इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। इस साल GST कलेक्शन रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा। बजट में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर 30 प्रतिशत इनकम टैक्स लगाने का ऐलान किया गया। सोलर मॉड्यूल के लिए 19,500 करोड़ रुपये रखे गए। इसके अलावा ई-पासपोर्ट, 75 डिजिटल बैंकिंग सेंटर और एक नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम शुरू करने की योजना बनाई गई।

साल 2021 में किस रंग की साड़ी में थीं वित्त मंत्री?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेलंगाना की पारंपरिक पोचमपल्ली इकत साड़ी पहनी थी। यह साड़ी लाल, ऑफ-व्हाइट और हरे रंगों के गहरे और आकर्षक मेल से बनी थी, जो इसे खास बनाता है।

इस बजट में सीतारमण ने करीब 2 लाख करोड़ रुपये के हेल्थकेयर बजट का ऐलान किया। इसमें कोविड-19 वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये शामिल थे। उन्होंने रेलवे के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। साथ ही चालू साल में 11,000 किलोमीटर नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इसके अलावा, 2021-22 के बजट में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का एग्री इंफ्रा सेस लगाने का फैसला भी किया गया।

साल 2020 में किस रंग की साड़ी में थीं वित्त मंत्री?

साल 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नीले बॉर्डर वाली चमकीली पीली रेशमी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के रंगों का खास मतलब बताया गया। पीला रंग विकास, उम्मीद और नई शुरुआत का संकेत देता है, जबकि नीला रंग शांति और स्थिरता को दर्शाता है। इस साड़ी के जरिए उम्मीद और सुधार का संदेश दिया गया, खासकर उस समय जब भारत कोरोना महामारी से जुड़ी मुश्किलों से गुजर रहा था।

वित्त मंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट 2020-21 का मुख्य उद्देश्य लोगों की आय बढ़ाना और उनकी खरीदने की क्षमता को मजबूत करना था। इस बजट में हेल्थकेयर सेक्टर के लिए 69,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के लिए 12,300 करोड़ रुपये और घर-घर पाइप से पानी पहुंचाने के लिए 3.6 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव भी रखा गया था।

साल 2019 में किस रंग की साड़ी में थीं वित्त मंत्री?

साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की वित्त मंत्री बनने के बाद अपना पहला बजट पेश किया था। इस मौके पर उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाली चमकीली गुलाबी मंगलगिरी साड़ी पहनी थी।

इस बजट में उन्होंने एक नई परंपरा भी शुरू की। बजट के दस्तावेज़ ले जाने के लिए उन्होंने पुराने औपनिवेशिक ब्रीफकेस की जगह “बही-खाता” का इस्तेमाल किया। यह बजट ऐसे समय आया था, जब देश की अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही थी। बजट की अहम घोषणाओं में 1.05 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा गया।

ज़्यादा कमाई करने वालों पर टैक्स सरचार्ज बढ़ाया गया और कंपनियों को टैक्स में कुछ राहत दी गई। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों, आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं पेश की गईं। सरकार ने अगले पांच सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना भी बताई। दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जहां बजट के दिन दिलचस्प संकेत को समझा जाता है। ऐसे ही कुछ दिलचस्प संकेतों के साथ निर्मला सीतारमण की हर साड़ी के रंग को समझिए कि वो क्या बजट के बारे में क्या कहता है।

क्या है कनाडा की Budget Shoes परंपरा?

कनाडा में 'बजट शूज़' नाम की एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। बजट वाले दिन वित्त मंत्री संसद में नए जूते पहनकर ही दाखिल होंगे। बजट भाषण से ठीक एक या दो दिन पहले वित्त मंत्री किसी स्थानीय दुकान पर जाते हैं, मीडिया के कैमरों के सामने अपने लिए एक जोड़ी नए जूते चुनते हैं और उन्हें पहनकर फोटो खिंचवाते हैं। कनाडा में वित्त मंत्री के जूतों पर टिकी होती हैं कि उन्होंने किस तरीके का जूता सेलेक्ट किया है। उसके मेक और डिजाइन से कनाडा में बजट का अनुमान लगाते हैं।​

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।