Nirmala Sitharaman Budget Look: भारत में आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं। बजट को लेकर जहां देशभर के लोगों की निगाहें नीतियों, टैक्स राहत और विकास योजनाओं पर टिकी होती हैं, वहीं वित्त मंत्री के लुक को लेकर भी खासा उत्साह रहता है। इस बार निर्मला सीतारमण ने पर्पल यानी जामुनी रंग की साड़ी पहनी है। अब देखना ये है कि ये रंग क्या उनके विजनरी बजट का संकेत है। या फिर आम जनता के लिए यह बजट जामुन की तरह ही खट्टा मीठा रहने वाला है।
