वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, रविवार को अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। वहीं बजट के बाद पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, भारत के इस बजट से युवओं का नया आयाम मिलेगा। केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। यह सुधारों की यात्रा को मज़बूत करता है और विकसित भारत के लिए एक साफ़ रोडमैप तैयार करता है।
पीएम मोदी ने कहा कि, यह बजट ‘विकसित भारत’ की दिशा में देश की यात्रा की मजबूत नींव रखता है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यह बजट महंगाई को कम करने में मदद करेगा और आम लोगों को राहत देगा। उनके मुताबिक, बजट देश के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट ऐसे समय में पेश किया गया है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात तनावपूर्ण हैं। खास तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल देखने को मिली है।
प्रधानमंत्री ने दोहराया कि केंद्रीय बजट ‘नए भारत’ की नींव रखता है और देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय बजट 2026-27 को आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि "बजट में जबरदस्त सुधार किए गए हैं।"
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, पूरे देश में जलमार्गों का विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर खास ध्यान और शहरों को मज़बूत आर्थिक नींव देने के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा: ये सभी कदम विकसित भारत की गति को और बढ़ाएंगे।"
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह एक ऐसा अनोखा बजट है जिसका फोकस फिस्कल डेफिसिट को कम करने, महंगाई को कंट्रोल में लाने पर है और इसके साथ ही, बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का कॉम्बिनेशन भी है।"