Get App

Budget 2026 : 'हमारा लक्ष्य...हर घर लक्ष्मी पधारें', बजट पर पीएम मोदी ने कही मन की बात

Budget 2026 : पीएम मोदी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। यह सुधारों की यात्रा को मज़बूत करता है और विकसित भारत के लिए एक साफ़ रोडमैप तैयार करता है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि केंद्रीय बजट ‘नए भारत’ की नींव रखता है और देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 2:46 PM
Budget 2026 : 'हमारा लक्ष्य...हर घर लक्ष्मी पधारें', बजट पर पीएम मोदी ने कही मन की बात
पीएम मोदी ने कहा , केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, रविवार को अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। वहीं बजट के बाद पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, भारत के इस बजट से युवओं का नया आयाम मिलेगा। केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। यह सुधारों की यात्रा को मज़बूत करता है और विकसित भारत के लिए एक साफ़ रोडमैप तैयार करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि, यह बजट ‘विकसित भारत’ की दिशा में देश की यात्रा की मजबूत नींव रखता है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यह बजट महंगाई को कम करने में मदद करेगा और आम लोगों को राहत देगा। उनके मुताबिक, बजट देश के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट ऐसे समय में पेश किया गया है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात तनावपूर्ण हैं। खास तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल देखने को मिली है।

बजट में नए भारत की नींव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें