Core Sector Growth: पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी महीने मार्च 2025 में कोर सेक्टर की ग्रोथ अच्छी रही। पिछले महीने कोर सेक्टर की ग्रोथ सालाना आधार पर 3.8 फीसदी (प्रोविजनल) रही जबकि फरवरी 2025 महीने में यह आंकड़ा 3.4 फीसदी था। मार्च मे सीमेंट, फर्टिलाइजर्स यानी खाद, स्टील, इलेक्ट्रिसिटी, कोल यानी कोयला और रिफाइनरी प्रोडक्ट्स सेक्टर की ग्रोथ पॉजिटिव रही। इस प्रकार आठ कोर इंडस्ट्रीज में सिर्फ दो-क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस में ही ग्रोथ निगेटिव दिखी। आठ कोर इंडस्ट्रीज का इंडेक्स (ICI) देश में आठ अहम इंडस्ट्रीज में प्रोडक्शन की ग्रोथ को दिखाता है। ये इंडस्ट्रीज कितने अहम हैं, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) में इनका वेटेज 40.27 फीसदी होता है।