India GDP 2025: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, टॉप 10 में कौन-कौन से देश हैं शामिल?

India GDP 2025: भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। IMF के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत की GDP $4.19 ट्रिलियन पर पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं कि टॉप 10 में कौन-कौन से देश शामिल हैं।

अपडेटेड May 25, 2025 पर 7:17 PM
Story continues below Advertisement
भारत 2021 में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था।

India GDP 2025: भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने लेटेस्ट डेटा में इस बात की पुष्टि की है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा, 'जैसा कि मैं आपसे बात कर रहा हूं, भारत अब एक 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह मेरा नहीं, IMF का डेटा है। भारत अब जापान से आगे निकल गया है।'

यह घोषणा नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग के दौरान की गई। सुब्रह्मण्यम ने आगे कहा कि अगर भारत मौजूदा आर्थिक रणनीति पर कायम रहता है, तो वह अगले दो से तीन वर्षों में जर्मनी को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी

रैंक देश
GDP (USD ट्रिलियन)
1 अमेरिका $30.51 ट्रिलियन
2 चीन $19.23 ट्रिलियन
3 जर्मनी $4.74 ट्रिलियन
4 भारत $4.19 ट्रिलियन
5 जापान $4.19 ट्रिलियन
6 ब्रिटेन $3.84 ट्रिलियन
7 फ्रांस $3.21 ट्रिलियन
8 इटली $2.42 ट्रिलियन
9 कनाडा $2.23 ट्रिलियन
10 ब्राजील $2.13 ट्रिलियन


सोर्स: IMF

2021 में 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बना था भारत

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 2021 में बना था। उस साल IMF और World Bank के आंकड़ों के अनुसार भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया था। तब से भारत लगातार तेज़ी से बढ़ता रहा और 2025 में जापान को भी पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर आ गया।

IMF की अप्रैल 2025 की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में भी यह अनुमान जताया गया था कि भारत 2025 में जापान को पछाड़ देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025-26 में भारत की नाममात्र GDP $4.29 ट्रिलियन तक पहुंच सकती है, जो जापान से अधिक है।

भारत की ग्रोथ बनी रहेगी तेज

IMF ने भारत की विकास दर को भी वैश्विक औसत से बेहतर बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत की अनुमानित ग्रोथ रेट 6.2% और 2026 6.3% रहेगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह स्थिर वृद्धि दर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता मांग और निजी खर्च की वजह से बनी हुई है। हालांकि, वैश्विक व्यापार तनाव और अनिश्चितता इसके लिए जोखिम बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Dividend Stocks: इस हफ्ते 24 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।