Tariff tensions : ट्रंप ने पीएम मोदी से बात करने की जताई इच्छा, भारत के साथ ट्रे़ड पर बातचीत फिर से शुरू करने को तैयार!

Tariff tensions : टैरिफ से जुड़े तनाव के बीच भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार भारत-अमेरिका संबंधों को "बहुत विशेष संबंध" बताया रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वे पीएम मोदी से बात करने को उत्सुक हैं। अमेरिका भारत के साथ ट्रे़ड पर बातचीत फिर से शुरू करने को तैयार है

अपडेटेड Sep 10, 2025 पर 8:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रंप का यह ताजा बयान कुछ हफ्ते पहले टैरिफ में की गई बढ़त के बाद आई है। अमेरिका द्वारा भारतीय गुड्स पर लगने वाले टैरिफ को दोगुना करके 50 फीसदी कर दिया गया है

Trump tariffs : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार तड़के कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली मौजूदा व्यापार विवादों को सुलझाने के लिए फिर से बीतचीत शुरू करेंगे। हालांकि उनका प्रशासन भारतीय वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाने पर जोर दे रहा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि"मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों को एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!"

ट्रंप का यह ताजा बयान कुछ हफ्ते पहले टैरिफ में की गई बढ़त के बाद आई है। अमेरिका द्वारा भारतीय गुड्स पर लगने वाले टैरिफ को दोगुना करके 50 फीसदी कर दिया गया है। इसमें रूसी तेल की खरीद से संबंधित 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी शामिल है।


Trump

मंगलवार देर रात उन्होंने यूक्रेन पर युद्ध विराम वार्ता के लिए मास्को पर दबाव बनाने के लिए भारत और चीन के विरुद्ध नए टैक्सों पर यूरोपीय संघ के साथ तालमेल की भी बात कही। हालांकि, टैरिफ तनाव के बीच भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार भारत-अमेरिका संबंधों को "बहुत विशेष संबंध" भी बताया है।

इससे पहले, 5 सितंबर को, उन्होंने ज़ोर देकर कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी के "हमेशा दोस्त" रहेंगे, हालांकि उन्होंने व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के साथ SCO शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी पर असंतोष व्यक्त किया था। ट्रंप ने कहा था,"मुझे बस इस समय वह जो कर रहे हैं वह पसंद नहीं है,"लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय में "चिंता की कोई बात नहीं है"।

 

GST reforms : वित्त मंत्री की इस हफ्ते इंडस्ट्री दिग्गजों से होगी मुलाकात, उपभोक्ताओं तक GST के फायदे पहुचाने पर होगी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।