AIIMS Paramedical Result 2026: एम्स के रिजल्ट पोर्टल पर जारी हुआ नतीजों का पीडीएफ, यहां बताए स्टेप्स की मदद से चेक करें अपना रोल नंबर

AIIMS Paramedical Result 2026: एम्स बीएससी पैरामेडिकल की परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 4 जुलाई को परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से अपना नतीजा देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद एम्स जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा

अपडेटेड Jul 11, 2026 पर 12:42 PM
4 जुलाई, 2026 को हुई बीएससी पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजट ऑफिशियल पोर्टल पर देख सकते हैं।

AIIMS Paramedical Result 2026: नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने एम्स पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 4 जुलाई, 2026 को हुई बीएससी पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब ऑफिशियल एग्जामिनेशन पोर्टल पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट एक पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया, जिसमें सफल कैंडिडेट्स के नाम शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इन चरणों में शामिल होने के लिए इन्हें सभी जरूरी योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा।

एम्स पैरामेडिकल रिजल्ट 2026: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • होमपेज aiimsexams.ac.in पर 'Results' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एकेडमिक कोर्स के तहत 'Explore Now' पर क्लिक करें।
  • अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स पर क्लिक करें या यहां दिए गए लिंक -> अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स पर जाएं।
  • B.Sc.(Allied & Health Care) लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें या यहां दिए गए लिंक पर जाएं - B.Sc.(Allied & Health Care)
  • 'View Details' पर क्लिक करें और फिर 'Result' पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर देखें।
  • अपना स्कोरकार्ड प्राप्त करने और सुरक्षित करने के लिए अपनी पंजीकरण डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • भविष्य में एडमिशन और काउंसलिंग के लिए एक कॉपी रखें।

कटऑफ मार्क्स और रिजल्ट के बाद के स्टेप्स

जनरल और EWS उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ 50%, या कुल 90 में से 45 मार्क्स रहने की संभावना है। OBC-NCL परीक्षार्थियों को कम से कम 45%, या 40.5 अंक लाने की जरूरत होगी, जबकि SC और ST कैंडिडेट्स को 40% का क्वालिफाइंग अंक हासिल करने होंगे, जो 36 अंकों के बराबर है।


मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार एम्स पैरामेडिकल काउंसलिंग प्रोसेस के लिए क्वालिफाई करेंगे। एम्स पाठ्यक्रम में प्रवेश कैंडिडेट की रैंक, कैटेगरी, सीट की उपलब्धता और सफल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। एम्स रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग का समय, चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया का विस्तृत ब्योरा अलग से जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग और प्रवेश से जुड़े ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक एम्स परीक्षा पोर्टल को लगातार चेक करते रहें।

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: कभी भी खत्म हो सकता है 10वीं के छात्रों का इंतजार, बोर्ड के पासिंग मार्क्स, सीजीपीए और ग्रेड्स यहां समझें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।