AP DSC का जारी हुआ मेरिट लिस्ट, इन आसान तरीकों से करें चेक

मेगा डीएससी परीक्षा 6 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद इसका प्रोविजनल आंसर की जारी किया गया था। आंसर की में ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने AP DSC की मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी है

अपडेटेड Aug 23, 2025 पर 3:50 PM
इसके आधार पर परीक्षा का परिणाम 11 अगस्त 2025 को जारी किया गया है

आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आंध्र प्रदेश डिस्ट्रिक्ट सेलेक्शन कमिटी (AP DSC) की मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी है। मेगा DSC भर्ती में शामिल उम्मीदवारों इसकी आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। इस लिस्ट को जिले और जोन के हिसाब से जारी किया गया है।

मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को जिला शिक्षा विभाग से अपॉइंटमेंट मिलेंगा। मेरिट लिस्ट में आने वाले उम्मीदवारों को तय किए गए स्कूलों या संस्थानों में ज्वॉइन करना होगा।

AP DSC मेरिट लिस्ट 2025 ऐसे देखें


स्टेप 1: सबसे पहले AP DSC की आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “AP DSC मेरिट लिस्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नए पेज पर जाकर अपना जिला और पद का ऑप्शन चुनें।

स्टेप 4:आपकी स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।

स्टेप 5: लिस्ट को ध्यान से देखें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6: भविष्य के जरुरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

कब आयोजित हुई थी एग्जाम

मेगा डीएससी परीक्षा 6 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद इसका प्रोविजनल आंसर की जारी किया गया था। आंसर की में ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। इन ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई। इसके आधार पर परीक्षा का परिणाम 11 अगस्त 2025 को जारी किया गया है।

कितने अंक लाने होंगे

सीटीईटी और एपीटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 90 अंक लाने होंगे, बीसी वर्ग के लिए यह सीमा 75 अंक है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को 60 अंक हासिल करने होंगे।

कैसे होगा चयन

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT-विशेष शिक्षा) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन एपी डीएससी अंकों के 80% और एपीटीईटी/सीटीईटी अंकों के 20% वेटेज पर होगा। इसी तरह, सेकेंडरी ग्रेड टीचर (SGT) और SGT-विशेष शिक्षा पदों पर भी चयन प्रक्रिया में एपी डीएससी के 80% और एपीटीईटी/सीटीईटी के 20% अंक जोड़े जाएंगे। यानी अंतिम मेरिट सूची दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर तय होगी।

स्कूल असिसटेंट (फिजिकल एजुकेशन) और पीईटी यानी फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों पर भर्ती केवल एपी डीएससी परीक्षा के अंकों पर होगी। इन पदों के लिए टीईटी अंक नहीं जोड़े जाते, इसलिए चयन पूरी तरह से 100% एपी डीएससी अंकों के आधार पर किया जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 16,347 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 14,088 पद जिला स्तर पर और 2,259 पद राज्य या क्षेत्रीय स्तर पर भरे जाएंगे। इन पदों में स्कूल सहायक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, माध्यमिक कक्षा शिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक जैसी विभिन्न श्रेणियाँ शामिल हैं।

WBJEE Counselling Schedule 2025: WBJEEB ने जारी किया WBJEE 2025 के काउंसलिंग का शेड्यूल, इस दिन से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।