Assam Board HSLC Class 10th Result 2025 OUT: असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ASSEB) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट asseb.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in से अपने रिजल्ट चेक एवं मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 15 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक आयोजित इस परीक्षा में 4.2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इस साल कुल पास प्रतिशत 63.98% रहा।
रिपोर्ट के अनुसार, लड़कों ने इस बार परीक्षा में लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों ने 67.59% पासिंग प्रतिशत हासिल किया है। जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 61.09% रहा। इस साल जोरहाट जिले की अमीशी सैकिया ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ SEBA मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप किया है।
परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल पासिंग प्रतिशत 75.70% था। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 74.41% रहा, जबकि लड़के 77.28% पास हुए था। इस साल मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर जोरहाट में स्थित प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अमीशी सैकिया हैं, जिन्होंने 591 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 98.50 फीसदी मार्क के साथ असम में टॉप किया है।
प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का जलवा
प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने राज्य रैंकिंग में शीर्ष तीन में से दो स्थान प्राप्त करके मजबूत छाप छोड़ी है। अमिशी सैकिया की शीर्ष रैंक के अलावा उसी संस्थान के अनिरबन बोरगोहेन ने 589 अंकों (98.17%) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो स्कूल की शैक्षणिक ताकत को दर्शाता है। 89,041 छात्रों ने इस साल फर्स्ट डिवीजन हासिल की है। जबकि 1.68 लाख से ज्यादा छात्रों ने लेटर मार्क्स हासिल किए।
अमीशी सैकिया (जोरहाट)- 98.50 प्रतिशत
सप्तरसवा बोरदोलोई (कामरूप मेट्रोपॉलिटन) - 98.33 प्रतिशत
अनिर्बान बोरगोहेन (जोरहाट) - 98.17 प्रतिशत
क्या होता है प्रोविजनल मार्कशीट?
कक्षा 10वी की मार्कशीट में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों का उल्लेख होता है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि SEBA असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा, जब तक कि मूल मार्कशीट उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इस ऑनलाइन मार्कशीट का उपयोग छात्र केवल संदर्भ के रूप में कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या site.sebaonline.org पर जाएं।
- अब HSLC result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब अपना रिजल्ट देखें और उसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की जरूरतों के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।