Get App

Azim Premji Scholarship 2026:12वीं के बाद लड़कियों को पढ़ाई जारी करने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा स्कॉलरशिप, 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

Azim Premji Scholarship 2026: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से 12वीं कक्षा के आगे पढ़ने वाली लड़कियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। छात्रवृत्ति पाने की इच्छुक छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2026 पर 2:50 PM
Azim Premji Scholarship 2026:12वीं के बाद लड़कियों को पढ़ाई जारी करने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा स्कॉलरशिप, 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
इस छात्रवृत्ति के लिए छात्राओं के परीक्षा के नंबरों को आधार नहीं बनाया जाएगा।

Azim Premji Scholarship 2026: हमारे देश में हर साल बड़ी संख्या में लड़कियां 12वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। आगे शिक्षा पाने के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा साबित होती है पैसों की कमी। लेकिन, इन छात्राओं की दिक्कतें दूर करने के लिए कुछ ऐसे मंच हैं जो 12वीं के आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं। इनमें से एक है अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, जो लड़कियों को 12वीं के आगे पढ़ाई के लिए हर साल छात्रवृत्ति प्रदान करता है।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात ये है कि इस छात्रवृत्ति के लिए छात्राओं के परीक्षा के नंबरों को आधार नहीं बनाया जाएगा। इसलिए अगर किसी के नंबर बहुत कम हैं, तब भी वह छात्रा आवेदन कर सकती है। अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा प्रोग्राम के पहले साल में प्रवेश लेने वाली छात्राएं हर साल 30,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 2026-27 के ग्रुप के लिए, आंध्र प्रदेश और दिल्ली (NCT) को पात्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में जोड़ा गया है।

इस स्कॉलरशिप के तहत छात्राओं को अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की दो से पांच साल तक चलने वाली पूरी अवधि के लिए हर साल आर्थिक सहायता देता है। फाउंडेशन के मुताबिक, यह स्कॉलरशिप मेरिट, जाति, इनकम या धर्म के आधार पर नहीं दी जाती है।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026: जरूरी तारीखें

2026 कोहोर्ट के लिए राउंड 1 आवेदन विंडो 10 अगस्त को खुली और 31 अगस्त, 2026 तक एक्टिव रहेगी। फाउंडेशन ने यह भी घोषणा की है कि आवेदन का दूसरा राउंड 10 जनवरी से 31 जनवरी, 2027 तक होगा। 2026-27 शैक्षिक वर्ष के लिए 2024 और 2025 कोहोर्ट की छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप रिन्यूअल सितंबर 2026 में खुलने वाला है।

योग्य छात्राएं आधिकारिक अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप आवेदन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदकों को अपना आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट, फोटो और अपने अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट्स देने होंगे।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें