Best Commerce Career Options after 12th: ढेरों करियर ऑप्शन में से कोई भी चुन लें, मोटी सैलरी के साथ मिलेगा टॉप एमएनसी में काम करने का मौका

Best Commerce Career Options after 12th: 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से देने के बाद छात्रों के सामने सीए या सीएस ही नहीं और भी कई करियर ऑप्शन होते हैं। थोड़ी सी रिसर्च की मदद से आपका करियर आसमान की बुलंदियों को छू सकता है। यहां ऐसे ही कुछ विकल्प आपके सामने आज दे रहे हैं

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा कर चुके छात्रों के लिए ग्रेजुएशन मजबूत और भरोसेमंद विकल्प है।

Best Commerce Career Options after 12th: 10वीं कक्षा के बाद 11वीं और 12वीं कक्षा में कॉमर्स लेने वाले ज्यादातर छात्र कुछ ही करियर ऑप्शन पर अपना पूरा फोकस रखते हैं। इनमें सीए, सीएस, बी.कॉम या बीबीए के बारे में आमतौर पर सुनने को मिलता है। बहुत बड़ी संख्या में छात्र इन्हीं विकल्पों को चुनकर आगे भी बढ़ते हैं। ऐसा नहीं है कि ये अच्छे विकल्प नहीं हैं, या इनमें अच्छी सैलरी या अच्छे संस्थान में नौकरी नहीं मिलती है। ये सभी अच्छे हैं, लेकिन जैसे हर किसी को टी-शर्ट का एक ही साइज फिट नहीं होता, उसी तरह एक कोर्स सबके लिए नहीं है।

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके हैं या 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं। कॉमर्स से 12वीं करना चाहते हैं, लेकिन सीमित करियर ऑप्शन देख कर समझ नहीं पा रहे कि यही सही फैसला होगा या नहीं। इस मामले में डरने या घबराने से अच्छा है थोड़ी रिसर्च की जाए। रिजल्ट आ चुका है या आने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस समय का सदुपयोग करें और इंटरनेट की मदद से अपनी पसंदीदा स्ट्रीम की दुनिया को थोड़ा खंगालें। कॉमर्स से जुड़े कुछ विकल्पों के बारे में हम भी आज यहां आपको जानकारी दे रहे हैं। ये सभी टॉप एमएनसी में मोटी सैलरी दिलाने का दम रखते हैं।

12वीं कर चुके छात्रों के लिए ग्रेजुएशन कोर्स

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा कर चुके छात्रों के लिए ग्रेजुएशन यानी स्नातक एक मजबूत, भरोसेमंद और आमतौर पर चुना जाने वाला विकल्प है। तो सबसे पहले इसे देखते हैं

B.Com (बैचलर ऑफ़ कॉमर्स) : एक बहुत ज्यादा चुना जाने वाला कोर्स है। इसमें 3–4 साल का समय लगता है। ये उन छात्रों के लिए अच्छा विकल्प है, जो फाइनेंस और अकाउंटिंग में दिलचस्पी रखते हैं। कंपनियों, बैंकिंग, या आगे की पढ़ाई में मदद मिलती है। B.Com को CA, CS, या CMA जैसे प्रोफेशनल कोर्स के साथ मिलाने पर जबरदस्त फायदा मिलता है।

BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) : मैनेजमेंट में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए ये सही है। इसमें बिजनेस मैनेजमेंट और लीडरशिप पर फोकस रहता है और 3 साल का समय लगता है। इसमें आगे MBA या कॉर्पोरेट रोल अच्छा विकल्प है। अच्छे संस्थान से एमबीएस करने वाले छात्रों को करियर के शानदार मौके मिलते हैं।


इकोनॉमिक्स ऑनर्स : यह कोर्स इकोनॉमिक थ्योरी और एनालिसिस पर फोकस करता है। 12वीं में कॉमर्स के साथ गणित लेने वाले छात्रों के ये बढ़िया विकल्प है। इसमें आगे रिसर्च, फाइनेंस या पॉलिसी मेकिंग की फील्ड में काम करने का मौका मिलता है। इस कोर्स के बाद कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी भी कर सकते हैं।

लॉ (LLB) : ये एक एवरग्रीन करियर ऑप्शन है। लेकिन इसे किसी अच्छे संस्थान क्लैट के माध्यम से एनएलयू से करना चाहिए। इसमें 12वें के बाद 5 साल का कोर्स कर सकते हैं या ग्रेजुएशन के बाद 3 साल का कोर्स। इसे करने के बाद आप एडवोकेट, कॉर्पोरेट लीगल एडवाइजर, जज (आगे के एग्जाम के बाद) बन सकते हैं। इस फील्ड में अच्छी कम्युनिकेशन और एनालिटिकल स्किल्स की जरूरत होती है।

नोट : कॉमर्स में करियर के विकल्प बस इतने ही नहीं हैं। इसकी अगली किस्त में हम कॉमर्स स्ट्रीम में आगे प्रोफेशनल कोर्स और सरकारी नौकरी के बारे में बात करेंगे।

NCERT Deemed University Status: तीन साल के इंतजार के बाद डीम्ड यूनिवर्सिटी बना एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय ने दी कैंपस खोलने और कोर्स चलाने की मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।