Best Science Courses After 12th: छात्रों के करियर में 10वीं के बाद 12वीं कक्षा बहुत अहम पड़ाव होता है। 12वीं या इंटरमीडिएट के बाद उनके करियर को सही मायने में एक मुकम्मल दिशा मिलती है। ऐसे में सही गाइडेंस उनकी आने वाली जिंदगी को न सिर्फ संवार सकती है, बल्कि भविष्य की कई उलझनों से बचा भी सकती है। हालांकि, छात्रों को अपनी जिंदगी का यह सबसे जरूरी फैसला अपनी खुद की इच्छा और पसंद के आधार पर ही करना चाहिए। 12वीं के बाद आज करियर के कई विकल्प मौजूद हैं, जो छात्रों का भविष्य संवारने में मददगार हो सकते हैं।
साइंस स्ट्रीम से 12वीं करने वाले छात्रों के लिए कई स्तानक और परास्नातक कोर्स के ढेरों विकल्प मौजूद हैं। इनमें कुछ के लिए कंप्टीशन पास करना जरूरी होता है, तो कुछ में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल जाता है। लेकिन इतने विकल्पों के बीच अक्सर छात्र कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए आज यहां हम साइंस स्ट्रीम से 12वीं करने वाले छात्रों के लिए कुछ टॉप कोर्स, भारत के टॉप कॉलेज-यूनिवर्सिटी और भविष्य में हाई सैलरी दिलाने वाले कोर्स के विकल्प पेश कर रहे हैं।
12वीं के बाद टॉप ग्रेजुएशन कोर्स
12वीं के बाद टॉप कॉम्पिटिटिव एग्जाम
टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेज में प्रवेश के लिए 12वीं के बाद कई प्रवेश परीक्षाएं होती हैं। हालांकि, कई संस्थान ऐसे हैं जो 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश देते हैं। 12वीं के बाद टॉप कॉम्पिटिटिव एग्जाम की बात करते ही, जो नाम सबसे तेजी से उभरते हैं उनमें JEE Main और NEET UG सबसे आगे हैं। हालांकि, इसके अलावा भी कई प्रवेश परीक्षाएं हैं, जो छात्रों को अच्छी सैलरी पैकेज के साथ टॉप कंपनियों में नौकरी पाने में मदद कर सकती हैं। यहां 12वीं के बाद होने वाले टॉप कॉम्पिटिटिव एग्जाम की एक सूची हमने तैयार की है, जो छात्र अपने पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
12वीं के बाद ग्रेजुएशन कोर्स
साइंस स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद ग्रेजुएशन कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए ऑप्शन से मदद मिल सकती है।