UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षाएं मार्च में खत्म हो चुकी हैं। इसके बाद 18 मार्च से बोर्ड तकरीबन 52 लाख छात्रों की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर चुका है। लेकिन अब भी काफी संख्या में बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग पूरी नहीं हो सकी है। 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 01 अप्रैल तक पूरा किया जाना था। लेकिन अब भी काफी संख्या में कॉपियों की जांच होनी बाकी है। इसलिए बोर्ड ने मूल्यांकन पूरा करने की समयसीमा बढ़ाकर 04 अप्रैल कर दी है। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने में देर हो सकती है।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी को शुरू हुई थी और 12 मार्च, 2026 को खत्म हुई थी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 16-17 दिनों में पूरी हुई थी। दोनों कक्षा की परीक्षाओं की आंसर शीट का लगभग 86% मूल्यांकन पूरा हो गया है। मूल्यांकन पूरा करने का शुरुआती लक्ष्य 1 अप्रैल तक था, लेकिन अब भी करीब 800,000 कॉपियां चेक होनी बाकी हैं। करीब 52 लाख छात्रों की 30 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं में से अब तक 26 करोड़ का मूल्यांकन हो चुका है।
अब 4 अप्रैल तक पूरा करना होगा कॉपियों का मूल्यांकन
मार्च में ईइ और राम नवमी की छुट्टियों के चलते कॉपियों के मूल्यांकन पर असर पड़ा है। बची हुई कॉपियों की चेकिंग तेजी से चल रही है ताकि प्रोसेस जल्दी पूरा हो सके और रिजल्ट समय पर जारी हो सके। बोर्ड ने इवैल्यूएशन की डेडलाइन 4 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसके बाद 5 अप्रैल तक चेक हुई कॉपियों के लिफाफे रीजनल ऑफिस तक पहुंचा दिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की 29.6 करोड़ आंसर शीट चेक करने में कुल 143,000 परीक्षक लगे हुए हैं। पूरे राज्य में 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। अकेले हाईस्कूल की 16,322,248 आंसर शीट के मूल्यांकन के लिए 84,122 परीक्षक और 8,473 डिप्टी चीफ एग्जामिनर लगाए गए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट का मूल्यांकन 1 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि, अब डेडलाइन बढ़ाकर 4 अप्रैल कर दी गई है। उम्मीद है कि UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी कर सकता है। आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी चेक होने के 15 से 20 दिन के अंदर यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर देता है। 4 अप्रैल को कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने के बाद, पैटर्न के हिसाब से यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2026 तक घोषित होने कर अनुमान है। पिछले साल भी यूपी बोर्ड परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
UP बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?