CTET 2026 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की कई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। बोर्ड ने सीटेट फरवरी 2026 का परिणाम हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। इसके बाद अब बोर्ड ने परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों से अपनी ओएमआर (OMR) शीट और कैलकुलेशन शीट के लिए आवेदन मांगे हैं। सीबीएसई बोर्ड सीटेट परीक्षा की ओएमआर और कैलकुलेशन शीट के लिए आज से लेकर 01 मई तक आवेदन स्वीकार करेगा। इसके बाद मिले एप्लीकेशन पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस तरह करें ओएमआर और कैलकुलेशन शीट के लिए आवेदन
आवेदन में उम्मीदवारों को ये बताना होगा
साथ ही, यही जानकारी बैंक ड्राफ्ट के पीछे भी लिखनी होगी।
उम्मीदवारों को अपना आवेदन यहां भेजना होगा :
CTET यूनिट, CBSE इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स
सेक्टर-23, फेज-1, द्वारका
एप्लीकेशन स्पीड पोस्ट से भेजी जा सकती हैं या हाथ से जमा की जा सकती हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर देखें CTET 2026 का रिजल्ट
बता दें, सीबीएसई ने 30 मार्च, 2026 को सीटीईटी फरवरी 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। बोर्ड ने सीटेट फरवरी 2026 का नतीजा आंसर की की पूरी समीक्षा करने के बाद जारी किया है। इससे पहले, बोर्ड ने 7 और 8 फरवरी, 2026 को पूरे देश में आयोजित सीटीईटी परीक्षा की स्कैन की हुई ओएमआर शीट और अस्थायी आंसर की दिखाई थी। साथ ही, उम्मीदवारों से इन पर आपत्तियां भी मांगी थीं। परीक्षा के लिए 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।